मंगलवार, 22 जुलाई 2025
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 5 मई 2014 (17:01 IST)

सत्ता में आने पर मुसलमानों की बदलेगी धारणा : अमित शाह

लोकसभा चुनाव 2014
FILE
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के करीबी सहयोगी अमित शाह ने सोमवार को कहा कि अगर भाजपा केंद्र में सत्ता में आई तब उसके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा पैदा की गई गलत धारणा ‘मुसलमान भाइयों’ के मन से समाप्त हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार संवैधानिक कायदों के अनुसार काम करेगी। शाह ने मोदी से जुड़े कथित जासूसी प्रकरण की जांच के लिए एक न्यायाधीश की नियुक्ति करने के निर्णय के लिए कांग्रेस पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया।

शाह ने कहा कि जहां तक सरकार चलाने की बात है, मोदी और भाजपा का मॉडल एक है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के नेतृत्व में सरकार बनी, तब देश पूरी तरह से संविधान के अनुसार ही चलेगा।

उन्होंने एनडीटीवी से कहा कि देश संविधान के अनुसार चलना चाहिए। वाजपेयी या मोदी से कोई फर्क नहीं पड़ता है। देश भारत के संविधान के अनुसार चलता है। यहां तक कि मोदी आएंगे, तब भी देश संविधान के अनुसार ही चलना चाहिए। (भाषा)