ramcharitmanas

इस नवरात्रि पर आप भी हो जाएंगे धनवान, 9 दिन करें ये 5 काम

Updated: शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (19:32 IST)
नवरात्रि 2021 में क्या करें माता रानी को प्रसन्न करने के लिए...आइए जानते हैं क्या करें इन नौ दिनों में ... 
 
आश्विनी मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है। इस साल नवरात्रि का पावन पर्व 7 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। नवरात्रि के 9 दिनों में मां के 9 रूपों की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत अधिक महत्व होता है। इस नवरात्रि पर आप भी हो जाएंगे धनवान, अगर आप व्रत नहीं कर सकते हैं 9 दिन करें ये 5 काम... 
 
1. कन्याओं को दें भेंट : कन्या पूजन अगर नहीं कर सकते हैं तो इन 9 दिनों में अपने साथ लेकर चलें कई सारी छोटी छोटी वस्तुएं जैसे स्टेशनरी, सजने संवरने का सामान, छोटी बच्चियों के काम में आने वाली चीजें.... इनसे भी माता रानी होंगी बहुत प्रसन्न और देंगी मनचाहा आशीष.... 
 
2. लगातार दुर्गा मंत्र का जाप : इन दिनों की मान्यता है कि देवी मां पृथ्वी पर आती हैं इसलिए निरंतर मां के मंत्रों का जाप भी आपको मन की शांति देगा।साथ  ही मां का आशीष भी आपको मिलेगा। 
 
3. रोज द्वार पर रंगोली : अगर आपको बहुत सी डिजाईन की रंगोली नहीं आती है तो प्रतिदिन पूजा से पहले सफेद रंगोली या कुंकुं से सिर्फ चरण बनाएं। 
 
4. स्वास्तिक का निशान : हिंदू धर्म में स्वास्तिक के निशान का बहुत अधिक महत्व होता है। यह निशान मंगलकारी और शुभ होता है। नवरात्रि वाले दिन घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का निशान बना लें। यह निशान पूरे नौ दिनों तक रहना चाहिए।    
 
5. कलश पूजा : अगर आप घट स्थापना घर पर नहीं कर रहे हैं तो किसी भी देवी मंदिर में स्थापित घट यानी कलश की पूजा करें। 

ALSO READ: Picture Story : नवरात्रि में उपवास के 10 नियम

ALSO READ: जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी : पढ़ें मां दुर्गा की दिव्य आरती

 शारदीय नवरात्रि 2021 इस बार क्यों है खास, घटस्थापना के मुहूर्त सहित जानिए 10 राज

 
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

जन्माष्टमी 2026: क्या आप जानते हैं कान्हा को कितने प्रकार के भोग लगते हैं? 5वें भोग के बिना अधूरी है पूजा

इस बार जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण का यह कौनसा जन्मोत्सव रहेगा?

सूर्य बदल रहे हैं अपना नक्षत्र: 31 अगस्त से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या है वजह

अगला लेख