dharma sangrah
✕

इस नवरात्रि में ट्राय करें राजगिरा लड्डू, कैसे बनाएं नोट करें रेसिपी

Updated: शनिवार, 14 अक्टूबर 2023 (12:38 IST)
Rajgira Laddu: राजगिरे के लड्डू 
 
Rajgira Fast Sweets: यदि आप भी शारदीय नवरात्रि में व्रत या उपवास रखने की सोच रहे हैं तो आपके लिए राजगिरे के लड्‍डू काफी फायदेमंद साबित हो सकते है। इन्हें बनाना बहुत ही आसान है। जानिए यहां उपवास के लिए खास राजगिरे के लड्डू कैसे बनाएं घर पर-
 
सामग्री : 200 ग्राम राजगिरा, 150 ग्राम शकर, 1 कप खोपरे का बूरा, पाव चम्मच इलायची पाउडर। 
 
विधि : सबसे पहले आप राजगिरे को साफ कर लें। अब एक कढ़ाई गर्म कर लें और उसमें एक-एक मुट्ठी राजगिरा डालें और कपड़े की छोटी-सी पोटली बनाकर उसे राजगिरे पर घुमाएं। आप देखेंगे कि कढ़ाई में सिंक रहा राजगिरा धीरे-धीरे फूल रहा है, अत: इस प्रकार पूरे राजगिरे की फुली बना लें यानी कि राजगिरा के दाने से राजगिरा तैयार कर लें। 
 
अब शकर की 2 तार की चाशनी बनाकर राजगिरे की फुली, इलायची व खोपरा बूरा उसमें मिला दें और थोड़ा ठंडा होने पर हाथ पर घी लगाकर उसके गोल-गोल लड्डू बना लें। तुरंत तैयार किए गए ये लड्डू उपवास के दिनों में खास तौर पर लाभदायी साबित होंगे। 

ALSO READ: शारदीय नवरात्रि में ट्राय करें यह खास बर्फी, अभी नोट करें रेसिपी

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Weekly Horoscope: 26 अक्‍टूबर से 01 नवंबर 2026 का राशिफल, किस राशि की चमकेगी किस्मत? क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

मां लक्ष्मी को अतिप्रिय है आश्विन पूर्णिमा, पूजा में जरूर शामिल करें ये वस्तुएं

Diwali 2026: इस बार दिवाली पर न हो कोई हड़बड़ी, अभी से नोट कर लें सफाई, सजावट और पकवानों की ये परफेक्ट लिस्ट

शरद पूर्णिमा की रात जागकर करें ये काम, दूर होगी दरिद्रता और चमकेगी किस्मत

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 अक्‍टूबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख