मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. नवरात्रि 2022
  3. नवरात्रि रेसिपी
  4. Navratri ka vrat kaise kiya jata hai
Written By
Last Modified: बुधवार, 28 सितम्बर 2022 (14:24 IST)

इस तरह करें नवरात्रि के उपवास तो नहीं होगी परेशानी

Fast Food Recipes
Sharadiya Navratri 2022 : नवरात्रि में कुछ लोग उपवास तो करना चाहते हैं लेकिन उनसे बनती नहीं है। चक्कर आते हैं। यदि आपकी उम्र 50 से ज्यादा है तब भी आप इस तरह उपवास करें कि उससे किसी भी प्रकार की शारीरिक कमजोरी न हो और पाचन क्रिया भी सही रहे। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि किस तरह से करें उपवास। इस दौरान रोज एक ही तरह की चीजें न खाएं।
 
नवरात्रि के उपवास में क्या खाएं | Navratri ke upvas me kya khaye:
 
1. दिन की शुरुआत गुनगुने पानी, नारियल पानी, नींबू पानी, मिल्क शेक या ग्रीन टी से करें।
 
2. इसके बाद ब्रेकफास्ट में आप फल, ड्राई फ्रूट और किशमिश या मुनक्का का सेवन कर सकते हैं। 
 
3. लंच के समय साबूदाने या मोरधन की खिचड़ी का सेवन करें जिसमें आलू मिले हों। पेटभर न खाएं। 
 
4. लंच में कुछ लोग खिचड़ी न खाकर राजगिरे, कद्दू या सिंघाड़े आटे की रोटी बनाकर आलू या भींडी की सब्जी से खाते हैं। पेटभर न खाएं।
 
5. लंच के बाद एक गिलास छाछ ले सकते हैं। लो बीपी की समस्या है तो उसमें सेंधा नमक का उपयोग कर सकते हैं। 
6. लंच के बाद चार या पांच बजे के आसपास आप दही खा सकते हैं। 
 
7. शाम को दही नहीं तो स्नैक्स के रूप में आलू की चिप्स का उपयोग कर सकते हैं।
 
8. डिनर में खिचड़ी खाना पसंद नहीं करते हैं तो चकूंदर या अनार के रस का सेवन करें यह बहुत ही फायदेमंद रहेगा।
 
9. सोने से पहले एक गिलास हल्का गुनगुना दूध पीना अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ें
नवरात्रि के राशि अनुसार शुभ उपाय किस्मत बदल देंगे, माता रानी देंगी आशीर्वाद