Daily Horoscope
✕

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि पर चतुर्थी की देवी कूष्मांडा की कथा, मंत्र और पूजा विधि

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 24 सितम्बर 2025 (10:39 IST)
Maa Kushmanda : शारदीय नवरात्रि में नवदुर्गा पर्व के चौथे दिन चतुर्थी की देवी मां कूष्मांडा का पूजन किया जाता है। इसके बाद उनकी पौराणिक कथा या कहानी पढ़ी या सुनी जाती है। देवी कूष्मांडा की आठ भुजाएं हैं, इसलिए अष्टभुजा कहलाईं। इनके सात हाथों में क्रमशः कमण्डल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा हैं। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जप माला है।ALSO READ: Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में माता कालिका की उपासना करें या नहीं
 
इस देवी का वाहन सिंह है और इन्हें कुम्हड़े की बलि प्रिय है। संस्कृति में कुम्हड़े को कुष्मांड कहते हैं इसलिए इस देवी को कूष्मांडा। इनके शरीर की कांति और प्रभा सूर्य की भांति ही दैदीप्यमान है। इनके ही तेज से दसों दिशाएं आलोकित हैं। ब्रह्मांड की सभी वस्तुओं और प्राणियों में इन्हीं का तेज व्याप्त है। इस देवी का वास सूर्यमंडल के भीतर लोक में है। सूर्यलोक में रहने की शक्ति क्षमता केवल इन्हीं में है। 
 
यहां जानते हैं माता कूष्मांडा की पूजा विधि, आरती, मंत्र और कथा...
 
कथा:
नवरात्रि की चतुर्थ देवी कूष्मांडा माता की कथा के अनुसार जब सृष्टि की रचना नहीं हुई थी तब उस समय चारों ओर अंधकार था। देवी कुष्मांडा जिनका मुखमंडल सैकड़ों सूर्य की प्रभा से प्रदिप्त है उस समय प्रकट हुई। उनके मुख पर बिखरी मुस्कुराहट से सृष्टि की पलकें झपकनी शुरू हो गई और जिस प्रकार फूल में अण्ड का जन्म होता है उसी प्रकार कुसुम अर्थात फूल के समान माता की हंसी से सृष्टि में ब्रह्मांड का जन्म हुआ। अतः यह देवी कूष्माण्डा के रूप में विख्यात हुई।ALSO READ: Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में महाष्टमी की 10 खास बातें
 
इस देवी का निवास सूर्यमण्डल के मध्य में है और यह सूर्य मंडल को अपने संकेत से नियंत्रित रखती हैं। वह देवी जिनके उदर में त्रिविध तापयुक्त संसार स्थित है वह कूष्माण्डा हैं। देवी कूष्माण्डा इस चराचार जगत की अधिष्ठात्री देवी हैं। 
 
नवरात्रि में चौथे दिन देवी को कूष्मांडा के रूप में पूजा जाता है। अपनी मंद, हल्की हंसी के द्वारा अण्ड यानी ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इस देवी को कूष्मांडा नाम से अभिहित किया गया है। जब सृष्टि नहीं थी, चारों तरफ अंधकार ही अंधकार था, तब इसी देवी ने अपने ईषत्‌ हास्य से ब्रह्मांड की रचना की थी। इसीलिए इसे सृष्टि की आदिस्वरूपा या आदिशक्ति कहा गया है।
 
मां कूष्मांडा पूजा विधि:
- इस दिन पूजा में बैठने के लिए हरे रंग के आसन का प्रयोग करना बेहतर होता है।
 
- देवी को लाल वस्त्र, लाल पुष्प, लाल चूड़ी भी अर्पित करना चाहिए।
 
- मां कूष्मांडा को इस निवेदन के साथ जल पुष्प अर्पित करें कि, उनके आशीर्वाद से आपका और आपके स्वजनों का स्वास्थ्य अच्छा रहे। 
 
- अगर आपके घर में कोई लंबे समय से बीमार है तो इस दिन मां से खास निवेदन कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करनी चाहिए।
 
- देवी को पूरे मन से फूल, धूप, गंध, भोग चढ़ाएं।
 
- मां कूष्मांडा को विविध प्रकार के फलों का भोग अपनी क्षमतानुसार लगाएं।
 
- पूजा के बाद अपने से बड़ों को प्रणाम कर प्रसाद वितरित करें। 
 
मंत्र: ॐ देवी कूष्माण्डायै नमः॥
 
प्रार्थना:
कुत्सित कूष्मा कूष्मा-त्रिविधतापयुत संसार,
स अण्डे मांसपेश्यामुदररूपायां यस्या सा कूष्मांडा।
 
स्तुति
या देवी सर्वभूतेषु माँ कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
 
माता कूष्मांडा का भोग: माता कूष्मांडा को मालपुआ, नाशपाती या हलवे का भोग लगाकर किसी भी दुर्गा मंदिर में ब्राह्मणों को इसका प्रसाद देना चाहिए।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में कब खोलना चाहिए उपवास, कैसे रखें व्रत?

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

12 November Birthday: आपको 12 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 12 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

मंगल-केतु-गुरु की युति से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत! जानें किसे मिलेगा बंपर धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

500 साल बाद सिंह राशि में बना मंगल-केतु-बृहस्पति का महासंयोग: क्या छिड़ेगा महायुद्ध या बनेगी शांति की राह?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

सभी देखें

दिवाली के बाद क्यों मनाई जाती है लाभ पंचमी? जानें नए कारोबार की शुरुआत और बही-खाता पूजन का रहस्य

2027 में महाभूकंप की आशंका? 5 ग्रहणों के बीच सत्ता परिवर्तन के बड़े योग, जानें क्या होगा असर

आंवला नवमी 2026: 18 नवंबर को बनेगा दुर्लभ संयोग, जानें किस समय पूजा करने से मिलेगा अक्षय पुण्य?

Numerology Horoscope: 9 से 15 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसे मिलेगा फायदा

12 नवंबर को मंगल का सिंह राशि में महागोचर: देश-दुनिया में मचेगी हलचल, जानें क्या होंगे 5 बड़े बदलाव?

अगला लेख