सम्बंधित जानकारी
- Navratri 2023: दुर्गा महा अष्टमी पूजा 2023 की तारीख व मुहूर्त
- शारदीय नवरात्रि अष्टमी : संधि पूजा करने से मिलेगा अष्टमी और नवमी पूजा का लाभ
- नवरात्रि की अष्टमी की देवी मां महागौरी की पौराणिक कथा
- Navratri ashtami 2023: शारदीय नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी की पूजा कब होगी, यहां जानें शुभ मुहूर्त
- दुर्गा अष्टमी के 8 उपाय, हर संकट से बचाए
शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी पर किस समय करें घर पर हवन, नोट कर लें सही मुहूर्त
Durga ashtami havan puja Muhurat: शारदीय नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी के दिन हवन, कन्या पूजा और संधि पूजा का खास महत्व रहता है। 22 अक्टूबर 2023 रविवार के दिन महाष्टमी की पूजा होगी। इसी दिन कई घरों में व्रत का समापन होता है और हवन के साथ कन्या भोज होता है। यदि आप इस दिन हवन करने जा रहे हैं तो नोट कर लें शुभ मुहूर्त।
अष्टमी तिथि:-
अष्टमी आरम्भ : 21 अक्टूबर 2023 को रात्रि 09:55:15 से।
अष्टमी समाप्त : 22 अक्टूबर 2023 को रात्रि 08:00:57 पर।
नोट : स्थानीय समय के अनुसार तिथि प्रारंभ और समाप्ति के समय में 2 से 5 मिनट की घट-बढ़ रहती है।
कब है दुर्गा अष्टमी : शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी 22 अक्टूबर 2023 रविवार के दिन रहेगी।
हवन का शुभ मुहूर्त :-
- दोपहर 12:38 से 02:10 के बीच।
- शाम को 07:34 से 08:22 के बीच।
दुर्गाष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त :-
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:46 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:19 से 03:05 तक।
अमृत काल : दोपहर 12:38 से 02:10 तक।
संधि पूजा समय: शाम को 07:34 से 08:22
निशीथ काल मुहूर्त : रात्रि 11:58 से 12:48 तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग : सुबह 06:35 से शाम 06:44 तक।
रवि योग : शाम को 06:44 से अगले दिन सुबह 06:35 तक।
जिन घरों में अष्टमी को पारण होता है उन घरों में देवी दुर्गा की पूजा का विधान ठीक महासप्तमी की तरह ही होता है परंतु इस दिन महास्नान के बाद मां दुर्गा का षोडशोपचार पूजन किया जाता है और विशेष हवन होता है। महाष्टमी के दिन मिट्टी के 9 कलश रखे जाते हैं और देवी दुर्गा के 9 रूपों का ध्यान कर उनका आह्वान किया जाता है और उनकी विशेष पूजा होती है।
