सम्बंधित जानकारी
- मां कूष्मांडा हैं नवरात्रि की चौथी शक्ति, जानिए कैसे होती है मां की पूजा, पढ़ें मंत्र और स्तोत्र
- नवरात्रि आरती- जय अम्बे गौरी... इस महाआरती से प्रसन्न होंगी मां नवदुर्गा
- शारदीय नवरात्रि 2022 : दुर्गा अष्टमी के शुभ मुहूर्त और चौघड़िया
- दुर्गा अष्टमी पर करें ये 8 कार्य, माता होंगी प्रसन्न
- नवरात्रि में कैसे करें कन्या पूजन?
मां कूष्मांडा आरती : नवरात्रि के चौथे दिन इस आरती से प्रसन्न होंगी देवी
मां कूष्मांडा की आराधना नवरात्रि में चौथे दिन की जाती है। यह देवी सृष्टि की आदिस्वरूपा या आदिशक्ति मानी जाती है। यहां पढ़ें उनकी पावन आरती-
मां कूष्मांडा की आरती : Kushmanda ki Aarti
चौथा जब नवरात्र हो, कूष्मांडा को ध्याते।
जिसने रचा ब्रह्मांड यह, पूजन है उनका
आद्य शक्ति कहते जिन्हें, अष्टभुजी है रूप।
इस शक्ति के तेज से कहीं छांव कहीं धूप॥
कुम्हड़े की बलि करती है तांत्रिक से स्वीकार।
पेठे से भी रीझती सात्विक करें विचार॥
क्रोधित जब हो जाए यह उल्टा करे व्यवहार।
उसको रखती दूर मां, पीड़ा देती अपार॥
सूर्य चंद्र की रोशनी यह जग में फैलाए।
शरणागत की मैं आया तू ही राह दिखाए॥
नवरात्रों की मां कृपा कर दो मां
नवरात्रों की मां कृपा करदो मां॥
जय मां कूष्मांडा मैया।
ALSO READ: मां कूष्मांडा हैं नवरात्रि की चौथी शक्ति, जानिए कैसे होती है मां की पूजा, पढ़ें मंत्र और स्तोत्र
