सम्बंधित जानकारी
- नवरात्रि 2022 : इस बार हाथी पर सवार हो कर आ रही हैं मां दुर्गा, बन रहे हैं बहुत ही शुभ संयोग और दुर्लभ योग
- नवरात्रि में ये 9 गलतियां कर देंगी माता रानी को नाराज, जानिए आज
- नवरात्रि में अखंड ज्योति जला रहे हैं तो 10 नियम अभी नोट कर लें
- शारदीय नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या नहीं, जानिए नियम
- Navdurga 2022 : नवरात्रि में क्या न करें
मां ब्रह्मचारिणी आरती : नवरात्रि के दूसरे दिन इस आरती से प्रसन्न होंगी देवी
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। सिद्धि और विजय देने वाली देवी ब्रह्मचारिणी को आज इस आरती से प्रसन्न किया जाता है। जय चतुरानन प्रिय सुख दाता, ब्रह्मा जी के मन भाती हो।
जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।
ब्रह्मा जी के मन भाती हो।
ज्ञान सभी को सिखलाती हो।
ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।
जिसको जपे सकल संसारा।
जय गायत्री वेद की माता।
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।
कमी कोई रहने न पाए।
कोई भी दुख सहने न पाए।
उसकी विरति रहे ठिकाने।
जो तेरी महिमा को जाने।
रुद्राक्ष की माला ले कर।
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।
आलस छोड़ करे गुणगाना।
मां तुम उसको सुख पहुंचाना।
ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।
पूर्ण करो सब मेरे काम।
भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
रखना लाज मेरी महतारी।
