dharma sangrah

बुढ़ापे से लड़ने में मदद करती है, ये चीज...

Updated: गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018 (13:12 IST)
कई तरह के फलों एवं सब्जियों में पाया जाने वाला एक प्राकृतिक यौगिक शरीर में कोशिकाओं को पहुंचने वाले नुकसान का स्तर कम कर बुढापे से लड़ने में मददगार साबित हो सकता है। वैज्ञानिकों ने एक नए अध्ययन के आधार पर यह बात कही है।
 
अमेरिका की मिनेसोटा यूनिवर्सिटी के अनुसंधाकर्ताओं का कहना है कि जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ती है उनमें क्षतिग्रस्त कोशिकाएं जमा होने लगती हैं जो एक निश्चित स्तर पर खुद भी उम्रदराज होने लगती हैं जिसे कोशिकीय शिथिलता यानि ‘सेलुलर सेनेसेंस’कहा जाता है। 
 
एक युवा व्यक्ति का प्रतिरोधक तंत्र स्वस्थ होता है और बिगड़ी हुई कोशिकाओं को हटाने में सक्षम होता है। हालांकि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है ये कोशिकाएं बहुत प्रभावी ढंग से नहीं हट पाती हैं।
 
नतीजन वे जमा होनी शुरू हो जाती हैं जिससे मामूली सूजन होने लगती है और ऐसे एंजाइम छोड़े जाते हैं जो ऊतकों को नुकसान पहुंचाते हैं। 
 
नए अध्ययन में अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि फिसेटिन नाम का प्राकृतिक पदार्थ शरीर में इन क्षतिग्रस्त कोशिकाओं के स्तर को घटाता है। यह अध्ययन ईबायोमेडिसिन पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख