biodatamaker
Mon, 3 Aug 2026

Notifications

राजा भैया : दबंग या मसीहा...

Widgets Magazine

PR

उत्तरप्रदेश के दबंग नेता और राज्य के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक बार फिर अखिलेश मंत्रिमंडल में जगह पा गए हैं। उन पर डीएसपी जिया उल हक की हत्या का आरोप लगा था, लेकिन सीबीआई की क्लीन चिट के बाद राजा भैया फिर पुराने रंग में आ गए हैं। जिस समय हक की हत्या हुई थी, उस समय सोशल वेबसाइट्‍स पर जहां राजा भैया खुलकर समर्थन मिला था, वहीं उनकी आलोचना भी खूब हुई थी।

फेसबुक पर 'राजा भैया यूथ ब्रिगेड' सक्रिय है। वह उन्हें किसी मसीहा से कम नहीं मानती, दूसरी ओर इस फेसबुक पेज पर ऐसे कमेंट भी हैं, जो सीधे रघुराज प्रताप को चुनौती देते दिखाई देते हैं। हालांकि यह पहला मामला नहीं था, जब राजा भैया पर इस तरह का आरोप लगा हो, इससे पहले भी दर्जनों मामलों में उनके खिलाफ आरोप लग चुके हैं।

देखिए 'राजा भैया यूथ ब्रिगेड' के फेसबुक पेज पर मौजूद कुछ सामग्री के प्रमुख अंश...

* श्रीमान राजा भईयाजी को समर्पित है ये हमारा युवा दल। कृपया लाइक करें और शेयर भी।

* अगर मेरा उस DSP जिया उल हक के साथ कोई झगड़ा हुआ होता या मुझे उसका काम करने का तरीका पसंद नहीं होता तो मैं उसे मरवाता क्यों, सरकार मेरी है, मैं मंत्री हूँ, मैं उसका तबादला करा देता।

राजा भैया हिटलर हैं तो...



Read more on :  
रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया उत्तर प्रदेश डीएसपी हत्याकांड राजा भैया यूथ ब्रिगेड
Widgets Magazine