• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा

भारतीयों के लिए सेक्स अब भी वर्जित शब्द

भारत
भारत के शहरी क्षेत्र में एक खास तबका भले ही यौन स्वतंत्रता का पक्षधर हो लेकिन उपन्यास रिवाइज्ड कामसूत्र के लेखक रिचर्ड क्रास्टा के अनुसार अधिकतर भारतीयों के लिए सेक्स अब भी एक वर्जित शब्द है।

क्रास्टा के अनुसार कि मैंने यह दिलचस्प बात महसूस की है कि बड़ी संख्या में भारतीयों के लिए सेक्स अब भी एक वर्जित शब्द है। ऐसे में उन्हें इससे बाहर आने और उबरने में समय लगेगा।

उन्होंने कहा कि शहरी भारतीय लोगों के बीच खासी यौन स्वतंत्रता है और वे इस संबंध में बात करने में तुलनात्मक रूप से अधिक उदार हैं। लेकिन भारत के निम्न मध्यम वर्ग के 95 प्रतिशत लोगों को अब भी इस संबंध में आपत्ति है।

अमेरिका और भारत में अपना समय बिताने वाले क्रास्टा के अनुसार भारतीयों के लिए कौमार्य काफी महत्वपूर्ण है लेकिन पाखंड सबसे बड़ी समस्या है।

क्रास्टा ने कहा कि समाज का एक बड़ा तबका अब भी दमित है। युवा दंपतियों के निस्संतान रहने और संपन्नता की ओर ध्यान देने के बारे में उन्होंने कहा कि पैसे ने दमित सेक्स का स्थान ले लिया है। (भाषा)