शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By WD
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 9 अप्रैल 2013 (09:33 IST)

बाल-बाल बचे राजनाथ, सुषमा और जेटली...

बाल-बाल बचे राजनाथ, सुषमा और जेटली... -
FILE
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली उस समय बाल-बाल बच गए जब उनके विमान में तकनीकी खराबी आ गई। समय रहते इसका पता चल गया और विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस उतार लिया गया।

कर्नाटक में रैली को संबोधित करने जा रहे भाजपा अध्यक्ष, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली सोमवार को दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे थे।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि रैली में भाग लेने निजी चार्टर विमान से बेंगलुरु जा रहे तीनों नेता पूरी तरह सुरक्षित हैं। (एजेंसी)