ramcharitmanas
Fri, 30 Oct 2026

Notifications

फिल्मों में अपनी जगह बनाना चाहती हूँ-असिन

नई दिल्ली,

Widgets Magazine

IFM
अभिनेत्री थोत्तुमकल ने के दो खान अभिनेताओं के साथ काम किया है। तीसरे दिग्गज खान के साथ काम करना चाहती हैं, लेकिन वे तीनों को लेकर कुछ न कुछ राय रखती हैं।

वर्ष 2008 में आमिर खान अभिनीत ‘गजनी’ से हिंदी फिल्मों में करियर शुरू करने वाली दक्षिण भारतीय अभिनेत्री असिन ने पिछले साल ‘लंदन ड्रीम्स’ में सलमान खान के साथ काम किया।

तीनों खान अभिनेताओं के बारे में एक सवाल पर असिन ने कहा-आमिर अपने काम पर बहुत ध्यान देते हैं, सलमान मस्त मिजाज के हैं और शाहरुख बहुत आकषर्क हैं। असिन इस साल 27 फरवरी को दिए जाने वाले 55वें फिल्मफेयर पुरस्कारों की घोषणा के संबंध में हाल ही में राजधानी आई थीं।

असिन खुद भी पहले ही तीन फिल्मफेयर पुरस्कार अपनी झोली में डाल चुकी हैं। सबसे पहले 2003 में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ तेलुगू अभिनेत्री का खिताब जीता था। दूसरा पुरस्कार दक्षिण भारतीय फिल्म ‘गजनी’ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का था और इसी फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार प्रदान किया गया।

असिन ने कहा मैं इस साल भी नामांकन की उम्मीद करती हूँ, लेकिन इस साल के पुरस्कारों के लिए मेरी पसंदीदा फिल्म ‘3-इडियट्स’ होगी। यह फिल्म जाहिर तौर पर हो सकती है, क्योंकि सभी ने इसकी तारीफ की है।

दक्षिण भारतीय फिल्मों और हिंदी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री श्रीदेवी से तुलना के सवाल पर उन्होंने कहा-वे एक महान अभिनेत्री हैं। मेरे काफी करीब हैं, क्योंकि हम पड़ोसी हैं। लेकिन मैं फिल्मों में अपना खुद का नाम और जगह बनाना चाहती हूँ। (भाषा)



Read more on :  
असिन दक्षिण भारतीय अभिनेत्री बॉलीवुड हिंदी फिल्में गजनी
Widgets Magazine