शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
  6. और 75 लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली (भाषा) , गुरुवार, 29 अक्टूबर 2009 (21:41 IST)

और 75 लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में

75 more affected by swine flu | और 75 लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में
देश में एच1एन1 वायरस यानी स्वाइन फ्लू का संक्रमण जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में स्वाइन फ्लू से 75 नए रोगियों की पुष्टि से इनकी कुल संख्या बढ़कर 13 हजार 722 पहुँच गई है जबकि इस दौरान केवल एक ही रोगी की महाराष्ट्र में मृत्यु हुई है, जिसके साथ ही यह कुल संख्या 463 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में स्वाइन फ्लू से महाराष्ट्र में एक रोगी की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढकर 463 हो गई है, जबकि 75 नए रोगियों की पुष्टि से इस रोग के पुष्ट मामलों की कुल संख्या बढकर 13 हजार 722 हो गई है। देश में अब तक 72 हजार 483 संदिग्ध रोगियों की जांच की जा चुकी है।

देश में अब तक इस रोग से मरने वाले 463 लोगों में सबसे अधिक 197 महाराष्ट्र के हैं। उसके बाद कर्नाटक के 117 और आंध्रप्रदेश के 48 रोगी इस बीमारी से मारे गए हैं। इसी प्रकार अब तक कुल पुष्ट रोगियों की संख्या बढकर 13 हजार 722 पहुँच गई है। इनमें सबसे अधिक 3624 महाराष्ट्र की है। उसके बाद 3423 दिल्ली और 1548 तामिलनाडु की है।

देश के 27 चुने हुए हवाई अड्डों में विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रिनिंग का कार्य चल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में आज इस रोग के 11 नये मामलों की पुष्टि हुई है जिसके साथ इस रोग के पुष्ट रोगियों की संख्या बढ़कर 3423 हो गई है और अब तक इस रोग से 16 रोगियों की मौत हो चुकी है।