• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By वार्ता
Last Modified: नई दिल्ली (वार्ता) , गुरुवार, 22 नवंबर 2007 (19:16 IST)

उपहार कांड में सजा का ऐलान कल

उपहार सिनेमा अग्निकांड
राजधानी की एक अदालत ने आज उपहार सिनेमा अग्निकांड में बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष की अंतिम दलीलें सुनने के बाद सजा की घोषणा शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी।

दोषी करार दिए जा चुके अभियुक्तों को सुनाई जाने वाली सजा की अवधि को लेकर दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं।

बचाव पक्ष के वकील ने दलील दी कि इस अग्निकांड के दिन उनके मुवक्किल सुशील अंसल और गोपाल अंसल उपहार सिनेमा हाल के निदेशक नहीं थे।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ममता सेघल ने अंतिम दलीलें सुनने के बाद अभियुक्तों को कल दोपहर तीन बजे सजा सुनाने की घोषणा की। अंसल बंधुओं के वकील की बहस कल पूरी नहीं हो पाई थी, इसलिए उन्हें आज का समय दिया गया ा।