उत्तर भारत में मानसून की दस्तक
नई दिल्ली। हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और दिल्ली के कई हिस्सों में मानसून ने दस्तक दी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आईएमडी के निदेशक बीपी यादव ने कहा कि दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार से भारी बारिश हो रही है।उन्होंने कहा कि वहां काफी आर्द्रता है और अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों से हवाएं आ रही हैं, जो उत्तर भारत में मानसून के आगमन का संकेत है। बुधवार को दिल्ली और राजस्थान, पश्चिमी उत्तरप्रदेश एवं हरियाणा के हिस्सों में बारिश हुई थी। (भाषा)