शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली (भाषा) , सोमवार, 9 मार्च 2009 (19:49 IST)

आडवाणी इस बार नहीं खेलेंगे होली

आडवाणी इस बार नहीं खेलेंगे होली -
मुंबई आतंकी हमले में मारे गए लोगों के सम्मान में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी इस बार होली नहीं मनाएँगे।

पार्टी प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि आडवाणी ने निर्णय किया है कि 26 नवंबर को मुंबई में हुए घातक आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के सम्मान में वे इस बार होली नहीं खेलेंगे।

आडवाणी के इस निर्णय को एकदम निजी बताते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यह भाजपा या पार्टी के अन्य नेताओं तथा कार्यकर्ताओं पर लागू नहीं होगा। भाजपा में जो कोई भी होली मनाना चाहेगा, वह ऐसा करने को स्वतंत्र है।

सिंह ने बताया कि नवंबर में हुए आतंकी हमले के बाद से आडवाणी ने कोई भी त्योहार नहीं मनाया है।