शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 9 दिसंबर 2011 (19:37 IST)

अजीतसिंह से कांग्रेस का समझौता

अजीतसिंह से कांग्रेस का समझौता -
उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने शुक्रवार को चौधरी अजीतसिंह के नेतृत्व वाले राष्‍ट्रीय लोकदल से समझौता कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव में रालोद को समझौते के तहत 40 सीटें मिलेंगी। इसके साथ अजीतसिंह को नागरिक उड्‍डयन मंत्री बनाए जाने की भी खबर है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि सिंह को कब शपथ दिलाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि 2012 की शुरुआत में उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और राहुल सक्रियता के चलते कांग्रेस के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। अजीतसिंह का प्रस्तावित हरित प्रदेश में अच्छा प्रभाव है। (वेबदुनिया)