शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Zakir Naik gets World Cup invitation, Government of India will lodge strong protest
Written By
Last Modified: मंगलवार, 22 नवंबर 2022 (22:52 IST)

FIFA World Cup : जाकिर नाइक को मिला विश्व कप का न्योता, कड़ा विरोध दर्ज कराएगी भारत सरकार

FIFA World Cup : जाकिर नाइक को मिला विश्व कप का न्योता, कड़ा विरोध दर्ज कराएगी भारत सरकार - Zakir Naik gets World Cup invitation, Government of India will lodge strong protest
चंडीगढ़। विवादित इस्लामी उपदेशक और भगोड़े भारतीय जाकिर नाइक को कतर में आयोजित फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) के लिए आमंत्रित किए जाने की खबरों के बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारत इस मामले पर संबंधित अधिकारियों के सामने कड़े शब्दों में अपने विचार प्रकट करेगा।

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री पुरी ने हालांकि साथ ही यह भी कहा कि उन्हें नाइक को निमंत्रण दिए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। नाइक कथित तौर पर 2016 में भारत छोड़कर मलेशिया चला गया था, जहां उसे स्थाई निवास प्रदान किया गया। भारत मलेशिया से उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध कर चुका है।

कतर की ओर से कथित तौर पर नाइक को फीफा विश्व कप के लिए आमंत्रित किए जाने के बारे में पूछे जाने पर पुरी ने कहा, मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। जब यह पूछा गया कि क्या भारत विरोध दर्ज कराएगा, तो उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारत इस मामले पर विरोध दर्ज कराएगा।

मामले से संबंधित सवाल का जवाब देते हुए पुरी ने कहा, उसके (नाइक के) बारे में हमारे (भारत के) अपने विचार हैं और मुझे विश्वास है कि संबंधित अधिकारियों के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
मेक्सिको और पोलेंड के मैच ड्रॉ होने से अर्जेंटीना के लिए और मुश्किल हुआ FIFA World Cup का सफर