Hanuman Chalisa

करोड़ों के बराबर हैं रामदेव, मोदी के समर्थन में खुलकर उतरे योगगुरु

Updated: सोमवार, 4 जून 2018 (12:11 IST)
नई दिल्ली। योगगुरु बाबा रामदेव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी जी के राज में बिना किसी भेदभाव के विकास हो रहा है। 
 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबा ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने 100 से ज्यादा योजनाएं शुरू की हैं। मोदी जी 18-18 घंटे काम करते हैं। 
 
स्वामी रामदेव ने केन्द्र की उज्जवला योजना के बारे में कहा कि मोदी ने लाखों माताओं के आंसू पोंछे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी मां को चूल्हे पर काम करते हुए देखा है। साथ ही एक देश एक टैक्स नीति से प्रगति होगी। उल्लेखनीय है कि शाह ने आज बाबा रामदेव से संपर्क फॉर समर्थन के तहत मुलाकात की थी। 
2019 में विकास ही मुद्दा : भाजपा अध्यक्ष शाह ने इस मौके पर रामदेव की प्रशंसा करते हुऐ कहा कि स्वामी रामदेव से मिलना करोड़ों लोगों से मिलने के बराबर है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा सरकार के 4 साल का लेखा जोखा दे रहे हैं। हमने जो काम किए हैं उनका हिसाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2019 में मंदिर नहीं विकास मुद्दा रहेगा।

50 बड़ी हस्तियों से मिलेंगे अमित शाह : गौरतलब है कि मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर शाह ने 29 मई को पार्टी को समर्थन के लिए संपर्क अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत वे देश की 50 बड़ी हस्तियों से मिलेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री समेत पार्टी के 4000 वरिष्ठ कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए एक लाख से ज्यादा प्रसिद्ध व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले शाह पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग और संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप, पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव से भी मुलाकात कर चुके हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख