dharma sangrah
✕

Yes Bank घोटाला : CBI ने मुंबई में 7 स्थानों पर मारे छापे, राणा कपूर के परिवार को बनाया आरोपी

Updated: सोमवार, 9 मार्च 2020 (22:13 IST)
नई दिल्ली। सीबीआई ने सोमवार को Yes Bank के सह संस्थापक राणा कपूर के परिवार को रिश्वत देने के मामले में 7 स्थानों पर छापे मारे। साथ ही उनके परिवार के सदस्यों समेत 7 आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी किया, ताकि वे देश छोड़कर नहीं जा सकें। यह मामला घोटालों में घिरी डीएचएफएल द्वारा कपूर के परिवार को 600 करोड़ रुपए की रिश्वत देने से जुड़ा है।

सीबीआई ने अपनी प्राथिमिकी में 5 कंपनियों, कपूर की पत्नी और 3 बेटियों सहित 7 व्यक्तियों और अन्य अज्ञात लोगों को नामजद किया है। राणा कपूर के अलावा एजेंसी ने उनकी पत्नी बिंदु, बेटी रोशनी, राखी और राधा पर मुकदमा किया है।

अधिकारियों ने बताया कि दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) के प्रवर्तक कपिल वाधवन और डीएचएफएल से संबंधित कंपनी आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक धीरज राजेश कुमार वाधवन को भी आरोपी बनाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई अधिकारियों की 10 टीमें मुंबई में आरोपियों के आवास और आधिकारिक परिसरों में तलाशी ले रही हैं। वहीं प्राथमिकी में नामजद कपूर और वाधवान समेत सभी सातों आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।

इसके अलावा डीएचएफएल, आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, कपूर परिवार के नियंत्रण वाली डोल्ट अर्बन वेंचर्स, आरएबी एंटरप्राइजेज (लिंडिया) प्राइवेट लिमिटेड (जिसमें बिंदु राणा कपूर निदेशक थीं) और मॉर्गन क्रेडिट्स प्राइवेट लिमिटेड (जिसमें राणा कपूर की बेटियां निदेशक थीं) को भी आरोपी बनाया गया है।

सीबीआई वर्ली के समुद्र महल इमारत में स्थित कपूर के अपार्टमेंट के अलावा उनकी बेटी राखी और राधा के एनसीपीए परिसर स्थित आवास, वाधवन के घर सी-व्यू, पैलेस हिल्स की भी तलाशी ले रही है। अधिकारियों के मुताबिक, कपूर ने डीएचएफएल के प्रवर्तक कपिल वाधवन के साथ आपराधिक षड्यंत्र कर Yes Bank के माध्यम से डीएचएफएल को वित्तीय सहायता मुहैया कराई और उसके बदले राणा के परिवार के सदस्यों को अनुचित लाभ मिला।

सीबीआई की प्राथमिकी के अनुसार घोटाला अप्रैल और जून, 2018 के बीच शुरू हुआ, जब Yes Bank ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) के अल्पकालिक ऋण पत्रों में 3700 करोड़ रुपए का निवेश किया था। उन्होंने कहा कि इसके बदले वाधवन ने कपूर और उनके परिवार के सदस्यों को 600 करोड़ रुपए का फायदा पहुंचाया। उन्होंने कहा कि यह लाभ डीओआईटी अर्बन वेंचर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को कर्ज के रूप में दिया गया।

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

Pakistan की सड़कों पर क्यों शुरू हुआ संग्राम, मुनीर-शरीफ फिर परेशान, इमरान की रिहाई को लेकर क्या है PTI का प्लान

UP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें, खिलेश का अंदाज कुछ ऐसा रहा...

अयोध्या में राजनाथ सिंह, कहा- योगी के नेतृत्व में यूपी की शासन व्यवस्था उत्कर्ष पर

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, सड़क पर शव की तरह लेटकर जताया विरोध, VIDEO हुआ वायरल

अगला लेख