ganesh chaturthi
✕

पहलवानों को मिला बाबा रामदेव का समर्थन, बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग

Updated: शनिवार, 27 मई 2023 (11:16 IST)
Wrestlers Protest: यौन उत्पीड़न के आरोप झेल रहे भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। दिल्ली के जंतर मंतर पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवानों को अब योग गुरु बाबा रामदेव का भी समर्थन मिल गया है।
 
बाबा रामदेव ने कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप हैं। उनकी तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के पहलवानों का जंतर मंतर पर बैठना और कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगना यह बहुत ही शर्मनाक बात है। ऐसे व्‍यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे भेजना चाहिए।
 
उन्होंने बृजभूषण के बयानों को लेकर कहा कि वह रोज मुंह उठाकर बार-बार मां-बहन-बेटियों के लिए बकवास करता है यह बहुत ही निंदनीय कुकृत्‍य और पाप है।
 
इस बीच पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि अगर बृजभूषण शरण सिंह नई संसद के उद्घाटन समारोह में शामिल होते हैं तो इससे देश में वर्तमान स्थिति को लेकर स्पष्ट संदेश जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि विनेश और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया तथा साक्षी मलिक सहित देश के चोटी के पहलवान 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने बृजभूषण पर एक नाबालिग सहित सात महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है और वे डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख