Daily Horoscope
✕

विंग कमांडर अभिनंदन फिर उड़ाएंगे मिग 21, 2 हफ्ते में भर सकते हैं उड़ान

Updated: शनिवार, 10 अगस्त 2019 (08:05 IST)
नई दिल्ली। विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान अगले दो हफ्ते में मिग 21 उड़ाने के लिए तैयार हैं। एक मेडिकल बोर्ड ने फाइटर कॉकपिट में उनकी वापसी का रास्ता साफ कर दिया है। विंग कमांडर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान एक बड़ा चेहरा बने थे।
 
भारत और पाकिस्तान की वायु सेना के बीच हवाई संघर्ष के दौरान 27 फरवरी को दुर्घटनाग्रस्त हुए मिग 21 से बाहर निकलने में वर्धमान घायल हो गए थे।
 
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आईएएफ बेंगलुरु के इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन ने वर्धमान को दोबारा उड़ान भरने की मंजूरी दे दी। इस मंजूरी से पहले उनकी चिकित्सीय जांच हुई और वह उसे पास कर गए। उन्होंने बताया कि विंग कमांडर अगले दो सप्ताह में उड़ान भरना शुरू कर सकते हैं।
 
वर्धमान का मिग-21 बाइसन 27 फरवरी को पाकिस्तान के साथ हवाई संघर्ष के बाद पाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वर्धमान को जब पाकिस्तानी सेना ने पकड़ा था तब उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया, जिसकी तारीफ की जाती है। पायलट को एक मार्च को पाकिस्तान ने छोड़ा था। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख