Daily Horoscope
✕

आप नेताओं को सता रहा है डर, क्या आज गिरफ्तार होंगे अरविंद केजरीवाल?

Updated: गुरुवार, 4 जनवरी 2024 (08:48 IST)
  • केजरीवाल के घर के बाहर सुरक्षा सख्‍त
  • शराब नीति घोटाला मामले में ED ने दिया था केजरीवाल को समन
  • 3 नोटिस के बाद भी केजरीवाल नहीं हुए पेश
Arvind Kejriwal news in hindi : आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी समेत कई नेताओं ने दावा किया गया कि उन्हे खबर मिली है कि गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय अरविंद केजरीवाल के घर छापा मारने वाला है। गिरफ्तारी भी हो सकती है। 
 
इस बीच दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की सोसायटी के मुख्य द्वार पर सुरक्षा बढ़ा दी। इससे केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका गहरा गई। बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी केजरीवाल के घर की ओर रवाना हो गए।
 
इस बीच भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि शराब शरीर और आत्मा का नाश करती है लेकिन इस शराब ने तो अरविंद केजरीवाल की आत्मा का भी नाश किया है। आज सुबह से चोरों की बारात शोर मचा रही है...  जब चोरी की थी तो क्या उस समय ध्यान नहीं आया था? जांच एजेंसी क्या आपको बताकर गिरफ्तार करेगी? अरविंद केजरीवाल यदि आप खुद के कट्टर ईमानदार होने का दावा करते हैं तो जाइए जांच एजेंसी के सामने साक्ष्य रखिए।
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के तीसरे समन पर भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नहीं पहुंचे। जांच एजेंसी को चिट्ठी लिखकर सीएम केजरीवाल ने पेश न होने का कारण बताया और लिखा कि वह अभी राज्यसभा चुनाव में व्यस्त हैं। साथ ही कहा कि वह किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख