Hanuman Chalisa
✕

बिहार में कुछ तो गड़बड़ है, लालू की बेटी रोहिणी ने साधा नीतीश पर निशाना

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले जदयूू राजद गठबंधन टूटने की अटकलें

Updated: गुरुवार, 25 जनवरी 2024 (14:18 IST)
Lalu daughter Rohini targets Nitish: बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की एनडीए (NDA) से बढ़ती नजदीकियों की खबरों के बीच पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने 'सुशासन बाबू' पर परोक्ष रूप से निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा- समाजवादी पुरोधा होने का करता वही दावा है, हवाओं की तरह बदलती जिनकी विचारधारा है।

राहुल की यात्रा में शामिल नहीं होंगे नीतीश : इस बीच, यह भी खबर है कि नीतीश कुमार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे। इन सब बातों से ऐसा लग रहा है कि बिहार में कुछ तो गड़बड़ है। बिहार के दिवंगत मुख्‍यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के फैसले के बाद नीतीश के एनडीए से जुड़ने की अटकलों को और बल मिल रहा है। हालांकि इस मामले में नीतीश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज भी किया है। 
 
रोहिणी ने एक बाद एक कई पोस्ट की हैं। उन्होंने लिखा- खीज जताए क्या होगा जब हुआ न कोई अपना योग्य, 
विधि का विधान कौन टाले जब खुद की नीयत में ही हो खोट। अक्सर कुछ लोग नहीं देख पाते हैं अपनी कमियां,
लेकिन किसी दूसरे पे कीचड़ उछालने को करते रहते हैं बदतमीजियां। हालांकि बाद में रोहिणी ने नीतीश पर तंज करने वाले सभी ट्‍वीट डिलीट कर दिए। 
...और एक्स पर यूजर्स के पोस्ट : रोहिणी के ट्‍वीट्स  के जवाब में एक्स पर यूजर्स ने काफी तीखे पोस्ट किए। निशांत ने लिखा- भ्रष्टाचार मे जिसने नही छोड़ा जानवरों का चारा, परिवारवाद की राजनीति का प्रतीक है वो परिवार सारा। विशाल ज्योति देव अग्रवाल ने लिखा- लगता है मामला बिगड़ गया है बिहार में! इस बार नीतीश कुमार सांसदों और विधायकों के दबाव में दिख रहे हैं! प्रशांत किशोर जो बीज बो गया था जदयू में, उसमें अंकुर फूटने लगा है अब!
 
यादवेन्द्र ने लिखा कि बिहार में खेला हो गया है? ऐसा लग रहा है! सेवक हितेन्द्र ने लिखा- दीदी, अब परिवारवाद को देश नकार रहा है। आप इसी बात की खीझ उतार रहे हो। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न के बाद अब बिहार में परिवारवाद का स्थान नहीं है। गौरव गुप्ता ने लिखा- बिहार की जनता गरीब ही गरीब, और गरीब के झूठे मसीहा लालू यादव अरबों रुपए डकार गए। 

उल्लेखनीय है कि रोहिणी आचार्य ने ही पिता लालू यादव को किडनी दी थी। 

Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

अगला लेख