suvichar
✕

प्रोटेम स्पीकर ने शिवसेना यूबीटी सांसद को शपथ लेते समय क्यों टोका?

Updated: मंगलवार, 25 जून 2024 (13:15 IST)
oath ceremony of MP in loksabha : महाराष्ट्र के हिंगोली से निर्वाचित शिवसेना (यूबीटी) के सांसद नागेश बापूराव पाटिल आष्टिकर ने मंगलवार को लोकसभा की सदस्यता की शपथ लेते हुए बालासाहेब जी ठाकरे का उल्लेख किया। इस पर प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने उन्हें रोका और कहा कि वह मराठी में निर्धारित प्रारूप में लिखित शपथ पत्र को ही पढ़ें। ALSO READ: देश में पहली बार लोकसभा स्पीकर चुनाव, ओम बिरला और के सुरेश के बीच मुकाबला
 
महाराष्ट्र के लगभग सभी नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों ने मराठी भाषा में शपथ ली। महाराष्ट्र के विभिन्न सदस्यों ने भी अपने शपथ वक्तव्य के बाद ‘जय महाराष्ट्र’ और ‘जय भीम’ जैसे नारे लगाए। 
 
18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन जब शपथ लेने के लिए आष्टिकर का नाम पुकारा गया तो उन्होंने पोडियम पर पहुंचकर अपना नाम लेने के बाद हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब जी ठाकरे का उल्लेख करते हुए शपथ पढ़नी शुरू की।
 
उल्लेखनीय है कि बालासाहेब ठाकरे शिवसेना के संस्थापक थे। उन्हें दल के नेता और समर्थक हिंदू हृदय सम्राट की उपमा देते रहे हैं।
 
सुप्रीया सुले ने छुए महताब के पैर : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सदस्य सुप्रिया सुले और अमोल कोल्हे ने शपथ लेने के बाद पीठासीन कार्यवाहक उपाध्यक्ष महताब का अभिवादन करते हुए उनके पैर छुए।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख