Daily Horoscope

रियासी आतंकी हमले पर क्यों चुप हैं पीएम मोदी?

Updated: बुधवार, 12 जून 2024 (15:11 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकी हमले का हवाला देते हुए बुधवार को भाजपा की नया कश्मीर नीति के विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस हमले की निंदा करने का समय क्यों नहीं मिला और उन्होंने चुप्पी क्यों साध रखी है? ALSO READ: मध्य प्रदेश के बाद ओडिशा में भी मोहन राज, पत्नी ने भी नहीं सोची थी यह बात
 
पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक बयान में यह आरोप भी लगाया कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार की झूठे ही सीना ठोकने की वजह से राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचा है।
 
 
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर में शांति और सामान्य स्थिति की बहाली के भाजपा के बड़बोलेपन और खोखले दावों की पूरी तरह से पोल खुल गई है।
 
खेड़ा ने आरोप लगाया कि यह तथ्य कि भाजपा ने कश्मीर घाटी में चुनाव लड़ने की भी जहमत नहीं उठाई, इस बात का प्रमाण है कि उनकी नया कश्मी नीति पूरी तरह विफल रही है।
 
उन्होंने सवाल किया कि क्या यह सच नहीं है कि पिछले 2 वर्षों में पीर पंजाल रेंज - राजौरी और पुंछ, अब सीमा पार आतंकवाद का गढ़ बन गया है और पिछले दो वर्षों में इन इलाकों में हुए आतंकी हमलों में 35 से ज़्यादा जवान शहीद हो चुके हैं?
 
खेड़ा ने यह भी पूछा कि क्या यह सच नहीं है कि मोदी सरकार ने हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है क्योंकि जम्मू-कश्मीर में 2,262 आतंकी हमले हुए हैं, जिनमें 363 नागरिक मारे गए और 596 जवान शहीद हुए हैं?
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वृजेन्द्रसिंह झाला
वृजेन्द्रसिंह झाला पिछले 30 से ज्यादा वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।    अनुभव : वृजेन्द्रसिंह झाला तीन दशक से ज्यादा का प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया का अनुभव है। वर्तमान.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख