गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Why did IAS Tina Dabi wear a white sari in her own wedding?
Written By
Last Updated : रविवार, 24 अप्रैल 2022 (14:38 IST)

आखिर आईएएस टीना डाबी ने क्‍यों अपनी ही शादी में पहनी सफेद साड़ी?

Tina Dabi
आमतौर पर शादी में सुहाग का जोड़ा लाल रंग का होता है। सफेद रंग का इस्‍तेमाल ऐसे मौकों पर नहीं किया जाता है, खासतौर से हिंदु रीति रिवाज से की गई शादियों में और मंगल काज में लाल रंग की पौशाकें पहनी जाती हैं।

लेकिन चर्चित आईएएस टीना डाबी ने हाल ही में की शादी में सफेद रंग की साड़ी पहनकर सभी को चौंका दिया।  
टीना डाबी ने आईएएस प्रदीप गवांडे से जयपुर में शादी कर ली है। इसके बाद से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्होंने शादी में चंदेरी सिल्क की सफेद साड़ी पहनी है।

जबकि हिंदू संस्कृति में लाल रंग को सुहाग की निशानी माना जाता है और सफेद रंग विधवाओं को पहनाया जाता है लेकिन आजकल कई सेलिब्रिटी इस ट्रेंड को बदल रहे हैं।

दरअसल, टीना ने सादगी के साथ बौद्ध धर्म के रीति-रिवाज से शादी की। इस मौके पर वह सफेद साड़ी में थीं।
टीना डाबी 2016 बैच की राजस्थान कैडर की अधिकारी हैं। उन्होंने देश में पहला रैंक हासिल किया था। अब वह संयुक्त वित्त (कर) सचिव हैं। यह उनकी दूसरी शादी है।

एक्‍ट्रैस मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार से शादी की। उन्होंने सफेद साड़ी पहनकर सात फेरे लिए। रिया कपूर ने साल 2021 में शादी की। इस मौके पर उन्होंने सफेद रंग की चंदेरी साड़ी पहनी थी।