Hanuman Chalisa
✕

रामचरितमानस पर क्यों उठाए चंद्रशेखर ने सवाल, सुशील मोदी ने किया पलटवार

Updated: शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 (11:41 IST)
बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरित मानस पर की गई विवादित टिप्पणी पर माफी मांगने से इनकार करते हुए कहा कि महाकाव्य रामायण पर आधारित रामचरित मानस समाज में नफरत फैला रहा है। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस के कुछ अंश समाज की कुछ जातियों के भेदभाव का प्रचार करते हैं। वरिष्‍ठ भाजपा नेता सुशील
मोदी ने इस पर उन्हें करारा जवाब दिया है।

ALSO READ: बिहार के शिक्षा मंत्री का रामचरित मानस पर विवादित बयान, भाजपा ने बताया हिंदुओं का अपमान
चंद्रशेखर ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि रामचरित मानस में कई अच्छी बाते भी हैं लेकिन जो गलत है उस पर आवाज उठाता रहूंगा। उन्होंने कहा कि जो मेरी जीभ काटना चाहते हैं, मुझे जेल भिजवाना चाहते हैं वो हमसे तर्क करें। ये नागपुर से चलने वाला छद्म हिंदूवाद नहीं चलेगा।
 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्री चंद्रशेखर द्वारा रामचरित मानस पर दिए गए बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हमको पता नहीं है। हम देखे नहीं हैं। हम पूछ लेंगे उनसे।
 
बिहार भाजपा ने अपने आधिकारिक अकाउंट से चंद्रशेखर पर हमला करते हुए ट्वीट किया, मंत्री जी का आधा-अधूरा ज्ञान! एक तो अधूरी चौपाई, ऊपर से जहरीले बयान, राजद की परंपरा है हिन्दू संस्कृति का करना अपमान!
 
 
उन्होंने कहा कि श्रीराम ने न केवल सबरी के जूठे बेर खाए। बल्कि नवधा -भक्ति का उपदेष भी सबरी के माध्यम से ही संसार को दिया। आज मुसहर समाज सबरी की पूजा करता है।
 
उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर अपने आप को समाजवादी नेता मानते हैं और समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया ने चित्रकूट में रामायण महोत्सव की शुरुआत की थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

अगला लेख