1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. why Bikram singh majithia not happy on action against canada

कनाडा पर एक्शन से क्यों नाराज हैं अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया?

Bikram singh majithia
India Canada Standoff : वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने केंद्र सरकार से कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवाओं को निलंबित करने के अपने फैसले की समीक्षा करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह फैसला कनाडा में रह रहे पंजाबियों के परिवारों के लिए बड़ा झटका होगा।
 
जून में खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की ‘संभावित’ संलिप्तता के कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों में आए तनावों के बीच यह कदम उठाया गया है।
 
शिरोमणि अकाली दल के नेता मजीठिया ने कहा कि कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा निलंबित करने का केंद्र सरकार का फैसला कनाडा में बसे लाखों पंजाबियों के लिए एक बड़ा झटका है।
 
उल्लेखनीय है कि भारत ने गुरुवार को कनाडा के लिए अपनी वीजा सेवाएं अगले नोटिस तक स्थगित कर दीं। अन्य देश भी कनाडा के लोगों को भारत का वीजा नहीं दे सकेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि कनाडा आतंकियों का पनाहगाह बन गया है। भारत ने कनाडा से अपने राजनयिकों की संख्या भी घटाने को कहा है।
अगला लेख
जस्टिन ट्रूडो की राजनीति में कनाडा के सिख इतने अहम क्यों हैं?