dharma sangrah
✕

क्या मोदी सरकार से नाराज हैं अजीत पवार, NCP ने क्यों नहीं लिया मंत्री पद?

Updated: मंगलवार, 11 जून 2024 (17:46 IST)
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने राकांपा के इस रुख को दोहराया कि वह नरेन्द्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री पद से कम पर समझौता नहीं करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि हम अब भी राजग का हिस्सा हैं। ALSO READ: मोदी 3.0 में अहम मंत्रालय BJP ने रखे अपने पास, JDU-TDP को क्या मिला
 
अजीत मोदी कैबिनेट में प्रफुल्ल पटेल के लिए जगह तलाश रहे थे। वहीं भाजपा NCP को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार का पद देना चाहती थी। पटेल पहले कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं ऐेसे में उन्होंने यह पद लेने से इनकार कर दिया। अजीत का कहना है कि मोदी सरकार में मंत्री पद मिलने तक इंतजार करेंगे।
 
चाचा शरद पवार को दिया धन्यवाद : अजित पवार ने कहा कि मैं पिछले 24 वर्षों से पार्टी का नेतृत्व करने के लिए शरद पवार जी को धन्यवाद देना चाहता हूं, साथ ही उन सभी को भी जो पार्टी की स्थापना के बाद से इसके साथ बने हुए हैं। जुलाई 2023 में अजित पवार और कुछ अन्य नेता पार्टी से बगावत के बाद महाराष्ट्र की शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हो गए थे।

अजित पवार का बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में राकांपा को हार का सामना करना पड़ा है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में अजीत पवार की एनसीपी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। पार्टी मात्र 1 सीट पर चुनाव जीतने में सफल रही है। यहां तक कि बारामती में उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को भी अपनी ननद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

शिवसेना शिंदे गुट भी नाराज : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के सांसद श्रीरंग बारणे ने नवगठित नरेंद्र मोदी सरकार में पार्टी को कैबिनेट मंत्री का पद नहीं मिलने पर निराशा व्यक्त की और पक्षपात का आरोप लगाया। तीसरी बार मावल सीट बरकरार रखने वाले बारणे ने कहा कि हालिया लोकसभा चुनाव में शिवसेना द्वारा सात सीटें जीतने के बावजूद पार्टी को नवगठित मोदी सरकार में केवल एक राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पद दिया गया। शिवसेना सांसद ने कहा कि एचडी कुमारस्वामी और जीतनराम मांझी जैसे नेताओं को भी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनाया गया, जिनकी पार्टियों ने क्रमशः 2 और 1 सीट जीती है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख