dharma sangrah
✕

नीतीश को बिहार को विशेष दर्जा और जाति जनगणना की मांग उठानी चाहिए : तेजस्वी यादव

Updated: मंगलवार, 11 जून 2024 (00:16 IST)
Tejashwi Yadav gave this statement about Nitish Kumar : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के समक्ष राज्य को विशेष दर्जा दिए जाने, देशव्यापी जाति जनगणना कराने और वंचित जातियों के लिए अधिक कोटा की मांग उठानी चाहिए।
ALSO READ: तेजस्वी यादव का BJP पर कटाक्ष, बोले- 400 पार वाली फिल्म पहले दिन ही फ्लॉप हो गई
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दिल्ली से लौटने पर दावा किया कि राज्य एक निर्णायक भूमिका निभा रहा है और लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेन्द्र मोदी बेहद कमजोर स्थिति में हैं। यादव ने आरोप लगाया, मौजूदा लोकसभा में विपक्ष मजबूत है और बिहार निर्णायक भूमिका निभा रहा है। मोदी लंबे समय से राज्य को विशेष दर्जा देने का वादा कर रहे थे, लेकिन हाल में उन्होंने इस पर चुप्पी साध ली है।
ALSO READ: INDIA Alliance को लेकर तेजस्वी यादव बोले धैर्य रखें और देखें क्या होता है...
उन्होंने कहा, नीतीश जी को अपनी स्थिति का लाभ उठाते हुए राज्य को विशेष दर्जे और राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना जैसी मांगों पर जोर देना चाहिए। जब ​​हम सत्ता में थे, तब अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए कोटा बढ़ाया गया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

एक सेकंड की देरी और चली जाती बेजुबान की जान, बाइक सवार ने ऐसे रोका ट्रैफ‍िक बचाई जान, हुई वाह वाही

साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड पर सोनिया गांधी के दावे को राकेश अस्थाना ने क्यों नकारा? पूर्व एसआईटी प्रमुख के बड़े खुलासे

अगला लेख