Daily Horoscope
✕

कुवैत में 42 भारतीयों की मौत का जिम्मेदार कौन?

Updated: गुरुवार, 13 जून 2024 (08:48 IST)
Kuwait fire : दक्षिणी कुवैत के मंगफ क्षेत्र में विदेशी मजदूरों वाली एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से करीब 42 भारतीयों की मौत हो गई और 50 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि 42 भारतीयों की मौत का जिम्मेदार कौन है?
 
आग कुवैत के दक्षिणी अहमदी गवर्नेट के मंगफ़ क्षेत्र में 6 मंजिला इमारत की रसोई में लगी। इमारत में एक ही कंपनी के 195 मजदूर रहते थे। ज्यादातर लोगों की मौत धुएं से दम घुटने के कारण तब हुई जब वे सोए हुए थे। कई लोगों को बचा लिया गया। हादसे के बाद इस बिल्डिंग के मालिक पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह बिल्डिंग NTBC नामक कंस्ट्रक्शन ग्रुप की है। इसके मालिक केजी अब्राहम हैं। ALSO READ: Kuwait Fire : कुवैत में दम घुटने से हुई ज्यादातर लोगों की मौत, एक शख्‍स ने 5वीं मंजिल से लगाई छलांग
 
जांच के आदेश : आपराधिक साक्ष्य विभाग के कर्मी वर्तमान में घटनास्थल पर मृतकों की पहचान करने और आग के कारण जानने पर काम कर रहे हैं। इसने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वाले भवन मालिकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
 
कुवैत के गृह मंत्री शेख फहद अल-यूसुफ अल सबाह ने आग की घटना की जांच के आदेश दिए और अल-मंगफ इमारत के मालिक तथा चौकीदार को पकड़ने के निर्देश जारी किए।
 
कुवैत टाइम्स ने अल सबाह के हवाले से कहा कि आज जो हुआ वह कंपनी और भवन मालिकों के लालच का नतीजा है। कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह ने भी अधिकारियों को भीषण आग की जांच करने का आदेश दिया और त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा देने का संकल्प लिया।

पीएम मोदी ने जताया शोक : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना को ‘दुखद’ बताया तथा विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विनय क्वात्रा, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में इस घटना से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की।
 
मोदी ने इस ‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना’ पर गहरा दुख प्रकट किया और शोक संतप्त परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतक भारतीय नागरिकों के परिवारों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि भी घोषित की। उन्होंने निर्देश दिया कि सरकार को सभी संभव सहायता उपलब्ध करानी चाहिए। ALSO READ: Kuwait Fire : कुवैत में आग की घटना के बाद PM मोदी ने की समीक्षा बैठक
 
कुवैत रवाना हुए विदेश राज्यमंत्री : प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह आग में घायल हुए भारतीयों की सहायता की निगरानी करने और मारे गए लोगों के शवों को शीघ्र स्वदेश पहुंचाने के कार्य में सहयोग के लिए कुवैत जा रहे हैं।
 
दिल्ली एयरपोर्ट से कुवैत के लिए रवाना होने से पहले विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि हमने कल शाम पीएम के साथ बैठक की। वहां पहुंचते ही स्थिति साफ हो जाएगी। स्थिति यह है कि पीड़ित ज्यादातर लोग जल गए हैं और कुछ शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। पीड़ितों की पहचान के लिए एक डीएनए परीक्षण चल रहा है।
 
उन्होंने कहा कि जैसे ही शवों की पहचान हो जाएगी, उनके परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा और शवों को वापस वायुसेना के प्लेन से लाया जाएगा। हमारे पास कल रात के नवीनतम आंकड़े हैं, हताहतों की संख्या लगभग 48-49 है, इनमें से 42 या 43 भारतीय लोग हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख