• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Who is Manoj Modi, whom Mukesh Ambani gifted a house worth 1500 crores?
Written By
Last Updated : बुधवार, 26 अप्रैल 2023 (16:26 IST)

कौन हैं मनोज मोदी, जिन्‍हें मुकेश अंबानी ने गिफ्ट में दिया 1500 करोड़ का घर?

Manoj Modi
फोटो: ट्विटर
अपने दोस्‍त और कर्मचारियों को उपहार में यूं तो सभी कुछ न कुछ देते हैं, लेकिन अगर उसकी कीमत करोडों में हो तो उसकी खबर बन जाती है। मनोज मोदी के साथ यही हुआ। आज हर कोई गूगल पर मनोज मोदी सर्च कर रहा है। आप सोच रहे होंगे ये मनोज मोदी कौन है। दरअसल, मनोज मोदी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री के सबसे पुराने कर्मचारी हैं और मुकेश अंबानी ने उन्‍हें 1500 करोड़ का घर का आलीशान घर उपहार में दिया है।

कौन हैं मनोज मौदी?
मनोज मोदी रिलायंस इंडस्ट्री के कर्मचारी हैं। मनोज मोदी धीरुभाई अंबानी के जमाने से ही इस कंपनी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ये मनोज मोदी के काम और प्रतिष्ठा का ही असर है कि मुकेश अंबानी ने भी जब रिलायंस की बागडोर संभाली तो मनोज मोदी उनके भी सबसे खास बन गए। यहां तक कहा जाता है कि मनोज मोदी मुकेश अंबानी के राइट हैंड हैं। मुकेश अंबानी अपने कई बड़े फैसले मनोज मोदी की सलाह के बाद ही लेते हैं।

मनोज मोदी ने रिलायंस के साथ 1980 में अपना नाता जोड़ा था। तब से ही वे कंपनी के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हालांकि मनोज मोदी कभी भी सुर्खियों में नहीं रहे। वे पर्दे के पीछे ही अपना काम करते रहे और देखते ही देखते मुकेश अंबानी के सबसे करीबी बन गए। इन दिनों मनोज मोदी की खूब चर्चा हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि मुकेश अंबानी उनकी सेवाओं और उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें बेशकीमती घर उपहार में दिया है। ये घर कितना आलीशान होगा इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी कीमत 1500 करोड़ रुपए है।

क्‍या है उपहार में दिए घर की खासियत?
- 22 मंजिला इमारत मुंबई के सबसे पॉश इलाके नेपियन सी रोड पर स्थित
- 1.7 लाख वर्गफुट में फैला है ये घर
- 8000 वर्ग फुट में हर इमारत पर एक मंजिल
- 1500 करोड़ रुपए है इस घर की मौजूदा कीमत
- तलाटी एंड पार्टनर्स एलएलपी ने इस घर को डिजाइन किया है
- इस घर का फर्नीचर इटली से इंपोर्ट किया गया है
- ये घर तीन तरफ से समुद्र फेसिंग है
Edited: By Navin Rangiyal
ये भी पढ़ें
JK News : पाकिस्तान में छिपे 23 आतंकियों के खिलाफ NIA की विशेष अदालत ने जारी किया गैर-जमानती वारंट