dharma sangrah
✕

कब खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की ने लगाई समझौते पर मोहर, क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

Updated: बुधवार, 26 नवंबर 2025 (10:19 IST)
Russo-Ukrainian War Case : उम्मीदें लगाई जा रही है कि यूक्रेन-रूस के बीच जारी संघर्ष जल्द ही खत्म हो जाएगा। यूक्रेन ने रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए एक प्रस्तावित शांति समझौते के ढांचे पर अपनी सहमति दे दी है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन शांति समझौते पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वह संवेदनशील मुद्दों पर ट्रंप से बातचीत करेंगे। खबरों के अनुसार, अमेरिकी सेना सचिव डैन ड्रिस्कोल ने कहा, यूक्रेन, रूस के साथ शांति समझौते के लिए तैयार हो गया है। उन्होंने बताया कि समझौते के बाद इसे फाइनल कर लिया जाएगा।
 
खबरों के अनुसार, उम्मीदें लगाई जा रही है कि यूक्रेन-रूस के बीच जारी संघर्ष जल्द ही खत्म हो जाएगा। यूक्रेन ने रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए एक प्रस्तावित शांति समझौते के ढांचे पर अपनी सहमति दे दी है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन शांति समझौते पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है।
ALSO READ: पोलैंड में घुसे घातक रूसी ड्रोन, NATO ने चुन-चुनकर मारा, रूस-यूक्रेन युद्ध का दिखा असर
उन्होंने कहा कि वह संवेदनशील मुद्दों पर ट्रंप से बातचीत करेंगे। अमेरिकी सेना सचिव डैन ड्रिस्कोल ने कहा, यूक्रेन, रूस के साथ शांति समझौते के लिए तैयार हो गया है। उन्होंने बताया कि समझौते के बाद इसे फाइनल कर लिया जाएगा। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि जिनेवा वार्ता से ठोस परिणाम मिले हैं, लेकिन अभी भी कुछ मामले अनसुलझे हैं।

पिछले करीब 4 वर्षों से जारी यूक्रेन युद्ध के समाधान को लेकर अमेरिका और रूस के बीच प्रयास तेज हो गए हैं। इसी कवायद में अबू धाबी में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बातचीत हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की उस नई पहल के तहत यह वार्ता हुई है, जिसमें यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की उनसे मिलने अमेरिका आना चाहें तो आ सकते हैं, लेकिन उन्हें पहले (शांति) समझौता करना चाहिए।
ALSO READ: PM मोदी ने जेलेंस्की से फोन पर की बात, क्‍या रूकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध?
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि लोगों को लगने लगा है कि यह (शांति समझौता) दोनों पक्षों के लिए बेहतरीन है और इससे युद्ध रुक जाएगा। वे काफी नुकसान उठा रहे हैं, खासकर सैनिकों का नुकसान। ट्रंप ने कहा, मेरे पास कोई डेडलाइन नहीं है। मेरे लिए सिर्फ एक ही सीमा है कि यह कब खत्म होगा?
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

US के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में भिड़े दो विमान, व्‍यवस्‍था पर उठे सवाल

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल का दायरा, 3 मेडिकल, 3 नर्सिंग कॉलेज शुरू, एमबीबीएस की 1700, नर्सिंग की 11,495 सीटें

उत्‍तराखंड में कल से शुरू होगी डिजिटल स्व-गणना, राज्यपाल-सीएम से शुरुआत, निदेशालय ने की पूरी तैयारी

लाभ पंचमी के दिन एक्शन मोड में DyCM हर्ष संघवी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

अगला लेख