sundarkand
✕

व्‍हाट्सएप की नई पॉलिसी से हंगामा, सोशल मीड‍या में छाए ‘टेलीग्राम’ और ‘सिग्‍नल’

Updated: शनिवार, 9 जनवरी 2021 (16:04 IST)
व्‍हाट्सएप की नई पॉलिसी ने पूरी दुनिया में हंगामा मचा रखा है। अगर यूजर्स व्‍हाट्सएप की नई पॉलिसी के साथ एग्री कर के व्‍हाट्सएप चलाना जारी रखते हैं तो उनकी प्राइवेसी प्रभावित होगी। यानी एक तरह से यूजर व्‍हाट्सएप को अपने कंटेंट को एक्‍सेस करने की अनुमति दे देंगे।

बता दें कि पूरी दुनिया में व्‍हाट्सएप के 200 करोड यूजर्स हैं। ऐसे में व्‍हाट्सएप की इस नई पॉलिसी को लेकर ट्व‍िटर पर हैशटैग चल रहे हैं। व्‍हाट्सएप को टेलीग्राम और सिग्‍नल जैसे सोशल एप्‍प से कंपेयर किया जा रहा है।

एक तरह से व्‍हाट्सएप की नई पॉलिसी ने यूजर्स को ट‍ेलीग्राम और सिग्‍नल जैसे एप्‍स की तरफ धकेल दिया है।
व्‍हाट्सएप की नई नीति की वजह से लोग दूसरे एप्‍स की तरफ रुख कर रहे हैं। बता दें कि टेलीग्राम मैसेंजर पहले से ही लोग इस्‍तेमाल कर रहे हैं, लेकिन यह व्‍हाट्सएप जितना पॉपुलर नहीं है, लेकिन अब चूकि लोग अपनी निजता को खतरे में नहीं डालना चाहेंगे ऐसे में व्‍हाट्सएप को भारी नुकसान का सामना करना पड सकता है।

सोशल मीड‍ि‍या पर नई पॉलि‍सी को लेकर व्‍हाट्सएप की काफी आलोचना हो रही है। इतना ही नहीं, टेलीग्राम और सिग्‍नल के साथ दूसरे कई एप्‍स की चर्चा अचानक बढ गई है।

टेलीग्राम नाम से चल रहे हैशटैग पर अब तक करीब 2 लाख 36 हजार से ज्‍यादा ट्वीट हो चुके हैं। इसी तरह सिग्‍नल नाम से चल रहे हैश्टैग पर 5 हजार 560 के आसपास ट्वीट्स हो चुके हैं। लोग दोनों के फंक्‍शन, प्राइवेसी और ऑपरेटिंग को लेकर तुलना कर रहे हैं।

कई अखबारों और मीड‍ि‍या प्‍लेटफॉर्म ने इस मामले को अपनी प्रमुख खबर बनाया है। इसके साथ ही एक और हैशटैग चल रहा है जिसका नाम है व्‍हाट्सएप प्राइवेसी पॉलिसी। इसमें 7 हजार से ज्‍यादा लोग इस सब्‍जेक्‍ट में इंगैज हो चुके हैं। कुल मिलाकर सोशल मीड‍ि‍या में व्‍हाटसएप की नई पॉलिसी सबसे हॉट खबर है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट, गुरुग्राम से ध्रुव राठी गिरफ्तार

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

अगला लेख