Fact Check: क्या पुरुषों को पेनिस में लगेगा COVID Vaccine? जानिए पूरा सच
देशभर में कोरोना वैक्सीन का ड्राय रन शुरू हो चुका है। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक खबर ने पुरुषों की नींद उड़ा दी है। CNN के एक आर्टिकल के कथित स्क्रीनशॉट में दावा किया जा रहा है कि डॉक्टरों ने पुरुषों के पेनिस (लिंग) में कोरोना का वैक्सीन लगाने को बात कही है।
क्या है वायरल खबर में-
फोटो में दिख रहे आर्टिकल के मुताबिक, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में वैक्सीन लगवाने वाले 1500 पुरुषों पर एक शोध किया गया, जिसमें यह बात सामने आई है कि पुरुष मरीजों में लिंग पर दिए जाने वाले इंजेक्शन से शरीर में वैक्सीन सबसे तेजी से फैलेगी।
यह फोटो फेसबुक पर भी जमकर शेयर की जा रही है।
क्या है सच-
वेबदुनिया ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की वेबसाइट खंगाली, लेकिन हमें ऐसे किसी भी शोध के बारे में जानकारी नहीं मिली। सीएनएन की वेबसाइट पर भी हमें उस हैडलाइन का कोई आर्टिकल नहीं मिला, जो वायरल स्कीनशॉट में दिख रहा है।
फिर हमने सीएनएन के एक अन्य आर्टिकल का वायरल फोटो से मिलान किया तो हमें दोनों के फॉर्मेट में अंतर नजर आया।
इसके बाद हमने वायरल फोटो में दिख रहे डॉक्टर की फोटो को रिवर्स सर्च किया। 'BioTE Medical' के अनुसार ये न्यू-यॉर्क के डॉक्टर मोहित कुमार अर्देशाना हैं। मोहित कैलिफोर्निया के क्लेरमोंट मेडिकल सेंटर में एमडी प्रैक्टिशनर हैं।
वायरल फोटो में एक इलस्ट्रेशन भी है, जिसमें लिंग के हिस्से को सेफ एरिया बताया गया है। यह इलस्ट्रेशन हमें BayCare group की वेबसाइट पर मिला। जिस आर्टिकल में ये इलस्ट्रेशन है, उसमें कहीं भी कोरोना वैक्सीन का जिक्र नहीं है।
यूएस की शीर्ष रिसर्च संस्था सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (CDC) के मुताबिक, कोरोना वैक्सीन कंधे के पास, बांह के ऊपरी हिस्से पर ही लगाई जाएगी।
क्या है वायरल खबर में-
फोटो में दिख रहे आर्टिकल के मुताबिक, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में वैक्सीन लगवाने वाले 1500 पुरुषों पर एक शोध किया गया, जिसमें यह बात सामने आई है कि पुरुष मरीजों में लिंग पर दिए जाने वाले इंजेक्शन से शरीर में वैक्सीन सबसे तेजी से फैलेगी।
Did a doctor really say that the #COVID19 vaccine is best administered via the penis? Please tell us it isnt true! #vaccination #vaccine #VaccinePolitics #vaccines #VaccineStrategy #CovidVaccine pic.twitter.com/NL9Nd2h7tL
— Vivek Bajpai विवेक बाजपेयी (@vivekbajpai84) January 3, 2021
वेबदुनिया ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की वेबसाइट खंगाली, लेकिन हमें ऐसे किसी भी शोध के बारे में जानकारी नहीं मिली। सीएनएन की वेबसाइट पर भी हमें उस हैडलाइन का कोई आर्टिकल नहीं मिला, जो वायरल स्कीनशॉट में दिख रहा है।
इसके बाद हमने वायरल फोटो में दिख रहे डॉक्टर की फोटो को रिवर्स सर्च किया। 'BioTE Medical' के अनुसार ये न्यू-यॉर्क के डॉक्टर मोहित कुमार अर्देशाना हैं। मोहित कैलिफोर्निया के क्लेरमोंट मेडिकल सेंटर में एमडी प्रैक्टिशनर हैं।यूएस की शीर्ष रिसर्च संस्था सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (CDC) के मुताबिक, कोरोना वैक्सीन कंधे के पास, बांह के ऊपरी हिस्से पर ही लगाई जाएगी।

