शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. what is sharia law
Written By
Last Updated : मंगलवार, 24 अगस्त 2021 (19:47 IST)

क्या है शरिया कानून और इन दिनों क्यों चर्चा में है?

क्या है शरिया कानून और इन दिनों क्यों चर्चा में है? - what is sharia law
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद वहां शरिया (शरीयत) कानून चर्चा में आ गया है। इसको लेकर महिलाओं में सबसे ज्यादा दहशत है। तालिबान ने 1996 से 2001 के बीच अपने शासनकाल में सरेआम फांसी, पत्थर से मारने जैसी सजाएं सुनाई थीं। उस दौर में अफगानी महिलाओं की आजादी पर सबसे गहरी चोट पहुंची थी। टीवी, संगीत और सिनेमा हराम हो गया था। 10 साल से बड़ी लड़कियों के स्कूल जाने पर रोक लग गई थी। महिलाओं के अकेले घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई थी। आइए जानते हैं आखिर क्या है शरिया कानून...