Hanuman Chalisa
✕

ऐसा क्‍या है आमिर खान के विज्ञापन में जिससे भावनाएं हो गईं आहत?

Updated: गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022 (12:31 IST)
बॉलीवुड में फिल्‍मों के लिए परफेक्शनिस्ट माने जाने वाले आमिर खान एक बार फिर से विवादों में घिर गए है। यह ताजा विवाद एक विज्ञापन को लेकर है। विज्ञापन एक प्राइवेट बैंक का है, जिसमें आमिर के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी दिख रही हैं। इस विज्ञापन में आमिर शादी के बाद दुल्हन के घर में प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। यानी आमतौर पर हिंदू धर्म में शादी के बाद दुल्‍हन अपने पति के घर में गृह प्रवेश करती हैं, लेकिन इस विज्ञापन में आमिर खान एक दुल्‍हे के रूप में अपनी पत्‍नी के घर में गृह प्रवेश कर घर जमाई के रूप में पत्‍नी के घर में जा रहे हैं।

विज्ञापन वायरल होने के बाद विवाद शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसे विज्ञापन से भावनाएं आहत होती हैं। आमिर खान को इसकी इजाजत नहीं है। मेरे पास शिकायत आई थी। जब मैंने इस विज्ञापन को देखा तो मुझे भी गलत लगा।

उन्‍होंने आगे कहा, मेरा आमिर खान से अनुरोध है कि भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाजों को ध्यान में रखकर ही विज्ञापन करना चाहिए। भारतीय परंपरा, रीति-रिवाजों और देवी-देवताओं को लेकर आमिर खान के ऐसे मामले आम हो गए हैं। इससे धर्म विशेष की भावनाएं आहत होती हैं। उन्‍हें किसी की भावना आहत करने की अनुमति नहीं है। इसके साथ ही कुछ हिंदु संगठनों ने भी विज्ञापन को गलत बताकर उस पर आपत्‍ति जताई है।

सोशल मीडिया में बवाल?
इस विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया में भी बहस का दौर चालू है। विज्ञापन से सहमत और असहमत होने वाले लोग फेसबुक और ट्विटर पर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया में इसे लेकर गर्मागर्म बहस चल रही है। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब आमिर खान इस तरह से विवाद में आए हैं। इसके पहले वे पीके नाम की फिल्‍म में हिंदु देवी देवताओं की आस्‍था के खिलाफ पेश कर के विवादों में आ चुके हैं। इसके बाद वे तुर्की के राष्‍ट्रपति की पत्‍नी यानी वहां की प्रथम नागरिक के साथ तस्‍वीरों में नजर आकर विवाद में आ चुके हैं।

आखिर क्‍या है विज्ञापन में?
विज्ञापन पर विवाद हुआ है उसमें आमिर खान और कियारा आडवाणी न्यूली वेड कपल हैं। आमिर, कियारा से कहते हैं, 'ये पहली बार है जब विदाई में दुल्हन रोई नहीं।' विज्ञापन में सामान्य प्रथा से अलग दूल्हा, दुल्हन के घर रहने जाता है, ताकि दुल्हन के बीमार पिता की देखभाल हो जाए। इस दौरान रियल लाइफ में जिस तरह दुल्हन घर में पहला कदम रखती है, उसी तरह इस ऐड में आमिर घर में पहला कदम रखकर गृह प्रवेश करते हैं। वहीं सारे मेहमान आमिर का धूमधाम से स्वागत करते हैं। इसे लेकर ही यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं और इससे सामाजिक भावनाओं के आहत होने की बात कह रहे हैं। वहीं हिंदु इसे अपनी आस्‍था को ठेस पहुंचाने वाला विज्ञापन बता रहे हैं। विज्ञापन की शिकायत के बाद ही मध्‍यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्राने इसे लेकर अपना बयान दिया है।   
Written & Edited: By Navin Rangiyal

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख