1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. webviral youngest single dad aditya tiwari wedding orphans as guest
Written By

#webviral भारत के सबसे छोटे सिंगल पिता ने की शादी, मेहमान बने 10,000 अनाथ

webviral
एक साल की डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बिन्नी के सिंगल पिता, आदित्य तिवारी ने आखिरकार शादी कर ही ली। आदित्य तिवारी की शादी उनके पिता बनने की तरह अनोखी रही। उन्होंने अपनी शादी में मेहमान बनाया 10,000 अनाथ बच्चों और लोगों को। उनकी कहानी इतनी प्रभावी है कि सोशल मीडिया पर लगातार वायरल रही है। इस बार उनकी शादी भी जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है। 


 
 
फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया 
 
बिन्नी की बीमारी के बावजूद आदित्य तिवारी ने उन्हें एक वर्ष की उम्र में गोद लिया। उस समय तिवारी अविवाहित थे और इस तरह भारत के सबसे कम उम्र के सिंगल डैड बने। तिवारी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और पूना में रहते हैं। उनकी शादी चर्चा में रही क्योंकि 10,000 अनाथ लोगों के अलावा, करीब 1,000 आवारा जानवर ही उनकी शादी के मेहमान थे जिनकी मेहमाननवाजी में तिवारी ने कोई कमी नहीं रखी।