suvichar

Weather Update : कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी, कब मिलेगी सर्दी से निजात, जानें देशभर का मौसम

Updated: शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 (11:47 IST)
Weather Update News : दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अधिकांश हिस्सों में आज सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। यहां झमाझम बारिश हुई। वहीं शिमला-मनाली में इस साल की पहली बर्फबारी हुई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के कई पर्वतीय हिस्सों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। कश्मीर घाटी में आज हुई ताजा बर्फबारी ने पूरे इलाके को सफेद चादर से ढंक दिया। बर्फबारी का असर हवाई और सड़क यातायात पर देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में भी मौसम ने करवट ली। तड़के से ठंडी हवाएं चलीं तो वहीं कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी भी हुई।

खबरों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अधिकांश हिस्सों में आज सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। यहां झमाझम बारिश हुई। वहीं शिमला-मनाली में इस साल की पहली बर्फबारी हुई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के कई पर्वतीय हिस्सों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। कश्मीर घाटी में आज हुई ताजा बर्फबारी ने पूरे इलाके को सफेद चादर से ढंक दिया।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड
बर्फबारी का असर हवाई और सड़क यातायात पर देखने को मिल रहा है। कश्मीर घाटी के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग और कुछ अन्य क्षेत्रों में भी ताजा बर्फबारी हुई, वहीं श्रीनगर और अन्य मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलीं। उत्तराखंड में भी मौसम ने करवट ली। तड़के से ठंडी हवाएं चलीं तो वहीं कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी भी हुई। दिल्ली एयरपोर्ट पर NOTAM लागू होने और श्रीनगर में जारी बर्फबारी की वजह से आज श्रीनगर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कुछ फ्लाइट्स कैंसिल हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर व सोलन में आंधी के साथ ओलावृष्टि व वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब कई जिलों में वर्षा हुई और अभी भी जारी है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उत्तर भारत में पिछले दो-तीन दिनों से ठंड का असर हल्का पड़ने लगा है। इन दिनों दोपहर में धूप खिल रही और शाम को गुलाबी ठंड से मौसम सुहाना हो गया है, लेकिन मौसम में यह  बदलाव ठहरने वाला नहीं है। आज से एक हफ्ते तक उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने जा रहा है। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते थोड़े अंतर से उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम फिर बदलेगा।
ALSO READ: Weather Update : कहीं बारिश तो कहीं शीतलहर का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में व्यापक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। आज पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज पंजाब के कुछ हिस्सों में तथा आज हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

आज पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और दिल्ली में हल्की बारिश के साथ कहीं-कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के कुछ हिस्सों और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : दिल्ली से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, ठंड के बीच इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
निकोबार द्वीप समूह में तथा 24 और 25 जनवरी के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की गतिविधियां हो सकती हैं। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है।

स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। देश के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम कोहरा देखा गया, जबकि बिहार, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रहा।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पंजाब SIR में राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट से कटा! AAP सरकार पर भड़के BJP सांसद

क्या राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी का बदलेगा विभाग? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच उठे बड़े सवाल

दिल्ली-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, 4 दिन का अलर्ट

LIVE: नेपाल में बाढ़ से 1200 से ज्यादा की मौत, सतना में मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर

मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों पर जलवायु के गंभीर खतरे का डर

अगला लेख