Hanuman Chalisa
✕

Weather Update : घने कोहरे और ठंड से कांपी दिल्ली, इन राज्‍यों में शीतलहर का अलर्ट

Updated: शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 (11:23 IST)
Weather Update News : मैदानी राज्यों में पहाड़ों जैसी भीषण सर्दी का प्रकोप जारी है। दिल्ली और आसपास के राज्यों में लोग पिछले कई दिनों से बहुत घने कोहरे, शीतलहर और ठंड का प्रकोप झेल रहे हैं। पंजाब, हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के इलाकों में घना से घना कोहरा होने की चेतावनी है। दिल्ली, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा में 'गंभीर शीतलहर' चलने की प्रबल संभावना है। साथ ही, अगले 5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है।

खबरों के अनुसार, मैदानी राज्यों में पहाड़ों जैसी भीषण सर्दी का प्रकोप जारी है। दिल्ली और आसपास के राज्यों में लोग पिछले कई दिनों से बहुत घने कोहरे, शीतलहर और ठंड का प्रकोप झेल रहे हैं। पंजाब, हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के इलाकों में घना से घना कोहरा होने की चेतावनी है। दिल्ली, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा में 'गंभीर शीतलहर' चलने की प्रबल संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : दिल्ली में टूटा कई सालों का रिकॉर्ड, इन राज्‍यों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट
साथ ही, अगले 5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है। गुरुवार को दिल्ली के पालम में सीजन का सबसे सर्द दिन रिकॉर्ड किया गया, जब पालम में न्यूनतम तापमान गिरकर 2.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

अब भारत मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कंपकंपाने वाली सर्दी और घने कोहरे का ये कहर कुछ दिन और जारी रहेगा। उत्तराखंड में भीषण ठण्ड और बहुत घने कोहरे की आशंका को देखते हुए ठंड और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में अगले 5 दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : राजस्थान और हरियाणा में पारा शून्य के करीब, IMD ने इन राज्यों के लिए दी भीषण ठंड और घना कोहरे की चेतावनी
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर दृश्यता में भारी गिरावट आई है। सुबह 6 बजे दृश्यता 800 मीटर थी जो सुबह 7 बजे घटकर 350 मीटर रह गई। स्थिति बनी रहने पर उड़ान संचालन प्रभावित होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लंबे समय से जारी सूखे का अंत होने की संभावना है।

हिमाचल में 16 से 20 जनवरी के बीच बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जबकि उत्तराखंड में 16 से 21 जनवरी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी की भविष्यवाणी की गई है। कश्मीर में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि यह अभी भी शून्य से नीचे बना हुआ है।
ALSO READ: Weather Update : शीतलहर से ठिठुरा उत्तर भारत, बर्फीली हवाओं से कांपे कई राज्य, जानें देशभर का मौसम
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर की ओर बढ़ रहा है जो 16 जनवरी से घाटी के मौसम को प्रभावित कर सकता है। राजस्थान के कई इलाकों में आज घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पाला पड़ रहा है,जिसकी वजह से घरों के अंदर भी गलन वाली ठंड महसूस हो रही है।
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख