Hanuman Chalisa

Weather Update : उत्‍तर भारत में सर्दी का सितम, जानिए कहां है पारा माइनस 5 से कम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 13 नवंबर 2025 (11:39 IST)
Weather Update News : मौसम में इन दिनों जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। उत्तर भारत में ठंडी हवाओं ने सर्दी का असर बढ़ा दिया है। हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान माइनस में लुढ़क जाने से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान -4.5 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। जबकि दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में शीतलहर और भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

खबरों के अनुसार, देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। उत्तर भारत में ठंडी हवाओं ने सर्दी का असर बढ़ा दिया है। हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान माइनस में लुढ़क जाने से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान -4.5 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
ALSO READ: Weather Update : इन राज्‍यों में गिरेगा तापमान, यहां शीतलहर का अलर्ट
जबकि दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में शीतलहर और भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 15 नवंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में महसूस किया जा रहा है। खासकर मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, सतना और जबलपुर जैसे जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति लगातार गंभीर स्तर के करीब बनी हुई है।
ALSO READ: Weather Update : 3 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट, कैसा रहेगा पूर्वोत्तर का तापमान?
राष्ट्रीय राजधानी में हल्का कोहरा और साफ आसमान रहने की संभावना है, लेकिन प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अगले दो दिनों तक कई स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना जताई है। खासकर लाहौल स्पीति और मनाली में भारी बर्फ गिरने का अनुमान है। बिहार में मौसम तेजी से बदल रहा है और सर्दी का असर राज्यभर में दिखाई दे रहा है।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी से इन राज्यों में चमकी ठंड, जानिए कहां कैसा है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के अंत और दिसंबर की शुरुआत में सर्दी और बढ़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ रही है। सुबह, शाम और रात को कड़ाके की सर्दी हो रही है लेकिन दिन के दौरान अभी ठंड का असर कम है। दोपहर के समय तेज धूप खिल रही है।
Edited By : Chetan Gour

Show comments

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छुट्‍टी

Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सभी देखें

Ram temple donation theft row : राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की बड़ी रिपोर्ट, नकदी छिपाने के कई मामले उजागर, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर

Bankipur by-election : प्रशांत किशोर की पहली चुनावी परीक्षा, बांकीपुर उपचुनाव में दांव पर जनसुराज का भविष्य, क्या है पार्टी की रणनीति

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

होमगार्ड जवानों को 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा, CM योगी ने निभाया वादा

अहमदाबाद में रथयात्रा से पहले सुरक्षा सख्त : वेजलपुर, सैटेलाइट और सरखेज सहित कई इलाकों में पुलिस की सघन चेकिंग, वांटेड आरोपी जेल भेजे गए

अगला लेख