sundarkand
✕

Weather Update : बदला मौसम का मिजाज, कई राज्‍यों में ठंड की दस्‍तक, जानें कहां होगी बारिश

Updated: गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 (11:52 IST)
Weather Update News : देश के ज्यादातर राज्यों से मानसून की विदाई के बाद मौसम तेजी से बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से नीचे गिरने लगा है। ऐसे में अनुमान है कि नवंबर महीने से कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है। दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने तमिलनाडु और केरल सहित दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में अगले 3-4 दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों की बर्फबारी के बाद धूप निकलने लगी है।

खबरों के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। उत्‍तर प्रदेश में वाले दिनों में सुबह और रात को हल्की ठंड का अहसास होगा। बिहार में भी तापमान में आए दिन गिरावट दर्ज की जा रही है। मानसून की विदाई के बाद मौसम तेजी से बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से नीचे गिरने लगा है।
ALSO READ: Weather Update : Delhi-NCR से Bihar तक चमकी ठंड, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
ऐसे में अनुमान है कि नवंबर महीने से कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है। दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने तमिलनाडु और केरल सहित दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में अगले 3-4 दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों की बर्फबारी के बाद धूप निकलने लगी है।

मध्यप्रदेश के सभी जिलों से मानसून विदा हो चुका है, लेकिन बारिश का सिलसिला अब भी जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के अंदर प्रदेश के कुल 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश जारी रहने के चलते स्थानीय अधिकारियों ने कई जिलों के स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं। कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई, मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा सीकर
केरल के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के तीन सुदूर दक्षिणी जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। छत्तीसगढ़ में बारिश का सिलसिला लगभग थम गया है। मौसम आज शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, रायलसीमा, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। यह परिदृश्य संकेत देता है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने अंतिम चरण में है।
ALSO READ: Weather Update : कहीं चमकी ठंड, कहीं बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तेलंगाना, दक्षिण मध्‍य महाराष्ट्र और असम में हल्की वर्षा दर्ज की गई।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख