Hanuman Chalisa

Weather Update : मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट, जानिए देशभर में मौसम का हाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 15 सितम्बर 2025 (12:00 IST)
Weather Update News : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और आसपास के जिलों में रविवार रात से भारी बारिश हो रही है। जिससे आमजन को यातायात और दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रातभर हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में गंभीर जलभराव के बाद मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई और आसपास के ठाणे और रायगढ़ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज बिहार और झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

खबरों के अनुसार, मुंबई और आसपास के जिलों में रविवार रात से भारी बारिश हो रही है। जिससे आमजन को यातायात और दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रातभर हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में गंभीर जलभराव के बाद मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई और आसपास के ठाणे और रायगढ़ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : मप्र समेत इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, कब होगी मानसून की विदाई?
मौसम विभाग ने आज बिहार और झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी के आसार दिखाई दे रहे हैं। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार तड़के अंधेरी सबवे पर एक से डेढ़ फुट जमा बारिश के पानी के कारण यातायात बंद करने की घोषणा की। तेज बारिश का असर मोनोरेल परिचालन पर भी पड़ा, जहां तकनीकी खराबी के कारण सेवा बाधित हुई।

आईएमडी के पूर्वानुमानुसार, 16 सितंबर को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना है। तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों में कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने पूरे सप्ताह राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के अनुसार मंगलवार (16 सितंबर) को इरोड, कृष्णगिरि, धर्मपुरी, तिरुपत्तूर, सलेम और वेल्लोर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : दिल्‍ली में बढ़ी गर्मी, यूपी समेत इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट
देश में आज मौसम का असर अलग-अलग दिखाई देगा। महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड में भारी बारिश परेशान करेगी, जबकि यूपी और हिमाचल के लोगों को राहत मिलेगी। उत्तराखंड में बारिश से सतर्क रहने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश में नदियों का जल स्तर भी धीरे-धीरे घट रहा है।

महाराष्ट्र में पुणे जिले के एक गांव में भारी बारिश के कारण कुछ इलाकों के जलमग्न होने से सोमवार आधी रात के बाद करीब 70 लोगों को निकाला गया। पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) के दमकल अधिकारियों ने बताया कि अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुणे शहर और जिले के अन्य हिस्सों में रविवार देर रात से भारी बारिश हुई।

राजस्थान में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है और मानसून की विदाई का दौर शुरू हो गया है। रविवार से पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून पीछे हटने लगा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 सितंबरर तक पूरे राज्य से मानसून विदा हो जाएगा। मानसून की विदाई के साथ ही दिन में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा, जबकि रातें सुहानी होने लगेंगी।
ALSO READ: Weather Update : मौसम ने ली करवट, यूपी के 32 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए देशभर का हाल
मध्य प्रदेश के देवास, होशंगाबाद, खंडवा, खरगोन, धार, सीहोर और बुरहानपुर जिलों में आज बारिश का पूर्वानुमान है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की सलाह दी है। मध्‍य प्रदेश में अब तक औसत 41.9 इंच बारिश हो चुकी है, जो कोटे से 11 प्रतिशत अधिक है। 30 से ज्यादा जिलों में सामान्य बारिश का कोटा फुल हो चुका है। Edited By : Chetan Gour

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

गुरुपूर्णिमा पर श्री श्री रविशंकर का संदेश, क्या जीवन में गुरु की आवश्यकता है?

LIVE: अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील, खत्म करो अनशन

भारत टेक्स 2026: टेक्सटाइल निवेश के प्रमुख गंतव्य के रूप में उभरा उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का संसद में तीखा सवाल, 'क्या बेटियों के कपड़े फाड़ देंगे आप'

ईको क्रांति शुभ लाभ 1.0 में भारत के सर्वाधिक आशाजनक हरित स्टार्टअप्स सम्मानित, सतत नवाचार की नई दिशा निर्धारित

अगला लेख