biodatamaker
✕

Weather Update : दिल्‍ली समेत देश के कई क्षेत्रों में पारा 40 के पार, इन राज्‍यों में आंधी और बारिश का अलर्ट

Updated: रविवार, 27 अप्रैल 2025 (15:46 IST)
Weather Update News : देश के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। चिलचिलाती गर्मी से जल्द लोगों को राहत मिलने वाली है। दिल्ली-एनसीआर में इस सीजन में पहली बार तापमान 42 डिग्री के स्तर को पार कर गया है। हालांकि ऐसा होना असामान्य नहीं है, लेकिन बीते 16 सालों के दौरान इससे अधिक गर्मी 5 बार अप्रैल के महीने में पड़ी है। आईएमडी के मुताबिक, 27 से 29 अप्रैल तक भारत के पूर्वी भागों में आंधी, बिजली, ओलावृष्टि और तूफ़ानी हवाओं के साथ बारिश का एक नया दौर शुरू हो रहा है। दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित 24 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है।

खबरों के अनुसार, देश के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। दिल्ली-एनसीआर में इस सीजन में पहली बार तापमान 42 डिग्री के स्तर को पार कर गया है। आईएमडी के मुताबिक, 27 से 29 अप्रैल तक भारत के पूर्वी भागों में आंधी, बिजली, ओलावृष्टि और तूफ़ानी हवाओं के साथ बारिश का एक नया दौर शुरू हो रहा है।
ALSO READ: Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया प्री मानसून का अलर्ट
दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित 24 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, 27-28 अप्रैल के दौरान छत्तीसगढ़ में, 26 को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 27 को बिहार, झारखंड में, 27 और 28 अप्रैल को ओडिशा में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 27 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड में आंधी (50-60 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने वाली हवा) की संभावना है। 27 और 28 अप्रैल को गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, 27-28 अप्रैल के दौरान बिहार, छत्तीसगढ़ आंधी चलने के आसार हैं। 27 अप्रैल को सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होगी।
ALSO READ: Weather Update : 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, मध्यप्रदेश के 26 जिलों में पारा 40 पार
तेज गर्मी के बीच मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में अगले 4 दिन बारिश होगी। कुछ जिलों में ओले भी गिरेंगे। वहीं, ग्वालियर-चंबल संभाग में मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। यहां बारिश भी होगी और तेज गर्मी भी पड़ेगी।

राजस्थान में आगामी दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है। जोधपुर संभाग में आज से ही लू चल सकती है तथा 28-29 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में लू चलने तथा रातें गर्म रहने की संभावना है। इसके अलावा, 29-30 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है।
ALSO READ: Weather Update: 9 राज्यों में हीटवेव का कहर, IMD ने किया अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार मई के प्रथम सप्ताह में आंधी, तूफान व बारिश की गतिविधियों के कारण तापमान में गिरावट आने की प्रबल संभावना है। इसके अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर आंधी व हल्की बारिश हुई तथा श्रीगंगानगर जिले में धूलभरी आंधी चली। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है।

छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में गरज-चमक, तेज हवाएं और ओलावृष्टि के आसार बन गए हैं।  मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। आज कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना। गरज-चमक के साथ तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने तथा वज्रपात और ओलावृष्टि की आशंका है। अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट के संकेत है।
ALSO READ: Weather Update: झुलसा देने वाली गर्मी, 12 राज्यों में लू का अलर्ट, पूर्वोत्तर और मध्यभारत में बारिश
कैसा है दिल्ली का मौसम : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज  किया गया, जो इस मौसम के औसत से 3.4 डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 42 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख