Hanuman Chalisa

Weather Update : कई राज्‍यों में चमकी ठंड, बारिश, बर्फबारी और घने कोहरे का अलर्ट

Updated: सोमवार, 13 जनवरी 2025 (11:31 IST)
Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ से मौसम ने फिर करवट ली है। देश के अनेक राज्‍यों में सोमवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के बीच हुई और कड़ाके की सर्दी का कहर भी जारी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित 7 राज्यों में बर्फबारी के आसार हैं, वहीं 15 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश और बर्फबारी से ठंड और बढ़ने के आसार हैं।  
 
पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और इससे सटे हिमाचल प्रदेश के हिस्सों पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर सक्रिय है। एक ट्रफ रेखा पश्चिम राजस्थान के प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण से लेकर उत्तर-पूर्वी अरब सागर तक फैली हुई है। एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व असम पर बना हुआ है। चक्रवाती परिसंचरण श्रीलंका के पूर्वी तट और इससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर स्थित है। 14 जनवरी की रात से उत्तर पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव डाल सकता है।
ALSO READ: Weather Update: बर्फबारी और बारिश से और तेज होगी ठंड, IMD ने 16 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित 7 राज्यों में बर्फबारी के आसार हैं, वहीं 15 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत 13 राज्यों में घने कोहरे के चलते 25 ट्रेनें और 12 फ्लाइट्स लेट हुई हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक देश के ज्यादातर हिस्सों में ठंड और कोहरे के बढ़ने की संभावना जताई है। बारिश और बर्फबारी से ठंड और बढ़ने के आसार हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर और मध्य राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। तमिलनाडु में हल्की बारिश हुई।
ALSO READ: Weather Update: कश्मीर से यूपी तक शीतलहर और कोहरे का कहर, सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित
अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
 
उत्तर पंजाब, उत्तर हरियाणा, उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और केरल में हल्की बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस समय के सामान्य तापमान से 2.2 डिग्री अधिक है। आईएमडी के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता 99 प्रतिशत दर्ज की गई और दिन में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update: पूरे उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड, बारिश और ओले से मचा हाहाकार, IMD का अलर्ट
आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे की वजह से ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है। सुबह के समय घने कोहरे के कारण हवाई और रेल यातायात बाधित हुआ। कम दृश्यता के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर कई उड़ानों के परिचालन में देरी हुई, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है।
कोहरे के कारण ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं, कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और कुछ का परिचालन रद्द कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में खराब वायु गुणवत्ता ने चुनौतियों को और बढ़ा दिया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 274 दर्ज किया। एक्यूआई 274 बताता है कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में है। सीपीसीबी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, 201 से 300 के बीच का एक्यूआई खराब वायु गुणवत्ता को दर्शाता है।
 
राजस्थान के अनेक इलाकों में सोमवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के बीच हुई और कड़ाके की सर्दी का कहर भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में कई जगह बूंदाबांदी हुई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, सोमवार को सुबह तक, बीते चौबीस घंटे में पूर्वी राजस्थान में कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। अनेक इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। सर्द हवाओं के चलते इस दौरान कई जगह शीत दिन व अति शीत दिन दर्ज किया गया।
ALSO READ: Weather Update: पूरे देश में कड़ाके की ठंड, दिल्ली NCR में ठंड से बुरा हाल, IMD का अलर्ट
इस दौरान निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भीलवाड़ा में 5.6 डिग्री, जालोर व जैसलमेर में 6.6 डिग्री, संगरिया में 6.9 डिग्री तथा लूणकरणसर में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अभी मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मध्‍यप्रदेश में 24 घंटे में 10 जिलों में मावठा गिरा। अधिकतम पारा 6 से 8 डिग्री तक गिरा, वहीं रात में सर्दी से थोड़ी राहत रही। रविवार सुबह नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, ग्वालियर, शिवपुरी सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई। शाम 5:30 बजे तक दमोह, रीवा, बैतूल, सतना, उमरिया व अन्य स्थानों पर हल्की बौछारें दर्ज की गईं।
 
राजधानी भोपाल में दिन की शुरुआत कोहरे से हुई और लगभग पूरा दिन सूर्य बादलों में छिपा रहा। इस बीच भोपाल में दिन का तापमान 5 डिग्री गिरावट के साथ 21.8 रहा व रात में पारा 6 डिग्री की बढ़त में 14.4 डिग्री पर जा पहुंचा। बादलों के कारण प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान तेजी से गिरा, जिससे लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी का सामना करना पड़ा। 
ALSO READ: Weather update: बर्फीली हवाओं से कांपेंगे लोग, दिल्ली NCR में फिर होगी बारिश, IMD का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंड बढ़ने लगी है। शिमला का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और किन्नौर में -2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ठंडा रहा। आईएमडी ने मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
 
बीते 24 घंटे में उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से 13 राज्यों में फ्लाइट्स और ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। दिल्ली में यहां 100 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं, जबकि 50 से अधिक ट्रेनें लेट हुईं हैं। उत्तर प्रदेश में लखनऊ एयरपोर्ट पर 16 फ्लाइटें देरी से आईं और कई ट्रेनें 6 से 8 घंटे तक लेट रहीं।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

PM आवास पर कांग्रेस का मार्च, राहुल-प्रियंका समेत नेताओं को हिरासत के बाद रिहा किया गया

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

मध्यप्रदेश विधानसभा में UCC विधेयक पारित, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून के रूप में होगा लागू

अगला लेख