Hanuman Chalisa

Weather Update : 13 अक्टूबर के बाद ही लौटेगा मानसून, 5 अक्टूबर से फिर होगी बारिश

शनिवार, 1 अक्टूबर 2022 (00:13 IST)
नई दिल्ली। सुपर चक्रवात नोरु के चलते बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण देश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी में देरी होना तय है। इससे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में 5 अक्टूबर से बारिश होने की संभावना है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह भी कहा गया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण इस बार सितंबर में देश के उत्तर और उत्तरी-पश्चिमी क्षेत्र में सामान्य से छह फीसदी अधिक बारिश हुई जिसने उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश की कमी को कम करने में मदद की।

देश में लगातार चाथे साल अच्छी मानसूनी बारिश हुई। उम्मीद जताई जा रही है कि गंगा के मैदानी क्षेत्र से मानसून की देर से वापसी रबी सीजन के दौरान किसानों के लिए मददगार साबित होगी। भारत मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय माहपात्रा ने कहा, बंगाल की खाड़ी के ऊपर पूर्वोत्तर दिशा में बने चक्रवाती परिसंचरण के मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ने की उम्मीद है जिससे गंगा के मैदानी क्षेत्र में अच्छी बरसात होगी।

उन्होंने कहा कि मानसून की वापसी 20 सितंबर से शुरू हो जाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के ऊपर मौजूद मौसमी प्रणाली के कारण यह इस बार 13 अक्टूबर तक रुकेगा यानी मानसून की वापसी 13 अक्टूबर के बाद होगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पांच अक्टूबर से बारिश होने की संभावना है। Edited by : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

E20 पेट्रोल से माइलेज घटेगा या नहीं, क्या सच में आएंगी चींटियां और बीमा पर पड़ेगा असर? हरदीप सिंह पुरी ने बताई सचाई

आगरा में सनसनीखेज वारदात, पति की हत्या के बाद पत्नी ने बाथरूम में दफनाया शव, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान शुरू, जुलाई में स्कूलों में होगा महा पौधरोपण, हर छात्र बनेगा एक पौधे का संरक्षक

UP के शिक्षकों को बड़ी सौगात, 8 जुलाई से शुरू होगी कैशलेस चिकित्सा योजना, परिवार को भी मिलेगा मुफ्त इलाज का लाभ

अगला लेख