ramcharitmanas

Weather update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दी दस्तक, 6 वर्षों में तीसरी बार हुई देरी

Updated: गुरुवार, 3 जून 2021 (21:38 IST)
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि 2 दिन की देरी के बाद, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार को केरल में दस्तक देकर देश में 4 महीने के बारिश के मौसम की शुरुआत कर दी है। पिछले 6 वर्षों में यह तीसरी बार है जब मानसून देर से आया है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल के दक्षिणी हिस्सों में शुरुआत कर दी है।

केरल के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत सामान्यत: एक जून को होती है। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो दिनों में दक्षिण अरब सागर और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, केरल के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप, तमिलनाडु के कुछ भागों, पुडुचेरी, तटीय एवं कर्नाटक के अंदरुनी दक्षिणी हिस्सों, रायलसीमा और दक्षिण एवं मध्य बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ेगा।

पिछले छह वर्षों में यह तीसरी बार है जब मानसून देर से आया है। 2016 और 2019 में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल के ऊपर आठ जून को दस्तक दी थी। आईएमडी ने इससे पहले केरल में 31 मई के आसपास मानसून के दस्तक देने का अनुमान जताया था।

निजी मौसम पूर्वानुमान केंद्र, स्काईमेट ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल के ऊपर 30 मई को दस्तक दी थी। हालांकि आईएमडी ने कहा कि मानसून की शुरुआत की घोषणा करने के लिए स्थितियां पूर्ण नहीं थीं।

आईएमडी के मुताबिक, केरल के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत होने की घोषणा के लिए तीन मापदंड पूरे होने चाहिए- अगर 10 मई के बाद, मिनिकोय, अमिनी, तिरुवनंतपुरम, पुनालूर, कोल्लम, अल्लपुझा, कोट्टायम, कोच्चि, त्रिशूर, कोझिकोड, तालचेरी, कन्नूर, कुडुलू और मैंगलोर समेत 14 केंद्रों में से 60 प्रतिशत केंद्र लगातार दो दिन 2.5 मिलीमीटर या उससे ज्यादा वर्षा दर्ज करते हैं तो केरल में मानसून पहुंचने की दूसरे दिन घोषणा की जा सकती है बशर्ते दो अन्य मापदंड भी साथ-साथ पूरे हो रहे हों।

इस बारिश के साथ हवा की गति भी देखी जानी चाहिए। भूमध्य रेखा में अक्षांश 10-डिग्री उत्तर और देशांतर 55 डिग्री से 80-डिग्री पूर्व में, पश्चिमी हवाओं की गति 600 हेक्टोपास्कल (एचपीए) तक होनी चाहिए। मौसम विभाग ने कहा कि ‘आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन’ (ओएलआर) 200 वाट प्रति वर्गमीटर (डब्ल्यूएम-2) अक्षांश 5-10 डिग्री उत्तर और देशांतर 70-75 डिग्री पूर्व में सीमित होना चाहिए।

आईएमडी ने कहा कि ये सभी मापदंड गुरुवार को पूरे हुए। मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून 2021 के लिए अपने दूसरे पूर्वानुमान में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर और दक्षिण भारत में सामान्य रह सकता है, मध्य भारत में इसके सामान्य से ऊपर और पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है।

अच्छा मानसून भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बहुत अहम है, जो अब भी बहुत हद तक कृषि एवं संबंधित गतिविधियों पर आधारित है। मौसम विभाग ने कहा कि देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश के मौसम के दौरान सामान्य से लेकर सामान्य से ऊपर बारिश होने का अनुमान है।

हालांकि आईएमडी ने कहा कि पूर्व और पूर्वोत्तर भारत जैसे बिहार के पूर्वी हिस्सों, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, असम, मेघालय, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण पश्चिम प्रायद्वीपीय भारत, केरल के कुछ हिस्से, तटीय कर्नाटक और महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु के कुछ अंदरुनी इलाकों में सामान्य से कम बारिश का अनुमान है।(भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख