Hanuman Chalisa

Weather Alert : राजस्‍थान में पारा 40 के पार, जानिए दिल्ली में अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम...

रविवार, 4 अप्रैल 2021 (13:45 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को भले ही न्यूनतम तापमान पिछले 12 साल में सबसे कम रहा हो, अगले कुछ दिनों में पारे के बढ़ने का अनुमान है, जबकि सुबह और शाम हवा में अभी भी नमी है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। वहीं दूसरी ओर राजस्थान के कई इलाकों में पारा 40 पार कर चुका है।

खबरों के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को मिनिमम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले कम से कम 12 सालों में अप्रैल के महीने में सबसे कम तापमान है। इस समय आमतौर पर देश में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है।

स्काईमेट वेदर के अनुसार, दिल्ली में अगले सप्ताह लू चलने का कोई अनुमान नहीं है। पश्चिमी हिमालय के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है और आसपास के मैदानी इलाकों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मार्च के अंतिम सप्ताह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

दिल्ली में आसमान पिछले कुछ दिनों से मुख्य तौर पर साफ है। दिन में तीखी धूप होने से गर्मी अधिक लग रही है, जबकि सुबह और शाम हवा में अभी भी नमी है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में डिप्रेशन एक निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया।

यह उत्तर-पूर्व दिशा में म्यांमार तट की ओर बढ़ेगा। दक्षिण ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है और एक ट्रफ ओडिशा से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे क्षेत्र पर है। एक चक्रवाती सर्कुलेशन मध्य पाकिस्तान और पश्चिम राजस्थान के आसपास के हिस्सों पर है।

पिछले 24 घंटे के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर मध्यम से भारी वर्षा हुई और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। असम के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा की गतिविधियां दर्ज की गईं। अगले 24 घंटे के दौरान तटीय ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर ऊपरी बर्फबारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 5 अप्रैल और 6 अप्रैल को मौसम गतिविधि की तीव्रता बढ़ने की उम्मीद है। 5 और 6 अप्रैल को उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।

हरियाणा के करनाल में शनिवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा। आद्रता 55 प्रतिशत रही। न्यूनतम तापमान में कमी आने से सुबह व शाम के समय हलकी ठंड महसूस की गई। जबकि दिन के समय गर्मी का असर देखने को मिला। 

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

बंगाल की खाड़ी में भयावह हादसा, समुद्र में पलटीं 2 नाव, 500 से ज्‍यादा लोगों की मौत

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

अगला लेख